sports

चोटिल जेमिमा एशिया कप से बाहर, एशियाड भी नहीं खेलेंगी: प्रतिका को मौका; इंडिया का पहला मैच 30 अगस्त को होगा

August 14, 2026

11 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

महिला क्रिकेटर जेमिमा रोड्रिग्स हैमस्ट्रिंग चोट के कारण एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर हो गई हैं। उन्हें यह चोट इसी महीने इंग्लैंड में द हंड्रेड टूर्नामेंट के दौरान लगी थी। उनकी जगह प्रतिका रावल को टीम में शामिल किया गया है।

BCCI ने शुक्रवार को बताया कि 25 साल जेमिमा की मेडिकल टीम ने जांच की है। जांच में उनकी हैमस्ट्रिंग में गंभीर स्तर का टियर मिला है।

BCCI ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी। एशिया कप 28 अगस्त से 5 सिंतबर तक दुबई में खेला जाएगा।

द हंड्रेड लीग खेलते समय जेमिमा चोटिल हुईं

BCCI ने बताया कि इंग्लैंड में द हंड्रेड लीग के एक मैच में 3 अगस्त को जेमिमा के दाहिनी हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी।

मेडिकल टीम ने बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में उनकी जांच की। इसमें हाई-ग्रेड टियर इंजरी कन्फर्म हुई है।

एशियन गेम्स जापान के नागोया में 17 सितंबर से 3 अक्टूबर तक खेला जाएगा। टूर्नामेंट टी-20 फॉर्मेट में होगा।

एशिया कप के लिए भारत की टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी. कमालिनी (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, प्रेमा रावत, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़ और प्रतिका रावल।

-----------------------------------

महिला क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

ऑस्टेलिया की उपकप्तान गार्डनर पर चीटिंग के आरोप; पूर्व पत्नी ने कहा- इसी वजह से हुआ तलाक

ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान एश्ले गार्डनर पर चीटिंग के आरोप लगे हैं। उनकी पूर्व पत्नी मोनिका राइट ने उन पर साथी खिलाड़ी जॉर्जिया वोल के साथ संबंध में होने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर

.

खबरें और भी हैं...

  • ऑस्टेलिया की उपकप्तान गार्डनर पर चीटिंग के आरोप: पूर्व पत्नी ने कहा- इसी वजह से हुआ तलाक, दोनों ने पिछले साल की थी शादी

    पूर्व पत्नी ने कहा- इसी वजह से हुआ तलाक, दोनों ने पिछले साल की थी शादी|क्रिकेट,cricket - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • भारत कल खेलेगा 600वां टेस्ट: जीता तो वेस्टइंडीज की बराबरी करेगा; श्रीलंका में स्पिन खेलना चुनौती

    जीता तो वेस्टइंडीज की बराबरी करेगा; श्रीलंका में स्पिन खेलना चुनौती|क्रिकेट,cricket - Dainik Bhaskar0:49
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • BCCI में पहली बार बनेगा डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट का पद: VVS लक्ष्मण को मिल सकती है जिम्मेदारी, गंभीर-अगरकर 2027 वर्ल्डकप तक बने रहेंगे

    VVS लक्ष्मण को मिल सकती है जिम्मेदारी, गंभीर-अगरकर 2027 वर्ल्डकप तक बने रहेंगे|क्रिकेट,cricket - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • स्कॉटलैंड के लाइल रॉबर्टसन ने डेब्यू पर 6 विकेट लिए: रबाडा-एडवर्ड्स के रिकॉर्ड की बराबरी, स्कॉटलैंड ने कनाडा को ICC वनडे वर्ल्डकप लीग-2 में हराया

    रबाडा-एडवर्ड्स के रिकॉर्ड की बराबरी, स्कॉटलैंड ने कनाडा को ICC वनडे वर्ल्डकप लीग-2 में हराया|क्रिकेट,cricket - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर