world-news

बेन स्टोक्स ने खुद किया खुलासा, बताया अचानक संन्यास लेने पर क्यों हुए मजबूर, बोले-'सब कुछ झोंक दिया था, लेकिन...'

August 4, 2026

बेन स्टोक्स ने खुद किया खुलासा, बताया अचानक संन्यास लेने पर क्यों हुए मजबूर, बोले-'सब कुछ झोंक दिया था, लेकिन...'

Ben Stokes Reveal Retirement Reason: बेन स्टोक्स ने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया. अब उन्होंने उस वजह का भी खुलासा कर दिया है.

Ben Stokes Reveal Retirement Reason: बेन स्टोक्स ने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया. अब उन्होंने उस वजह का भी खुलासा कर दिया है.

author-image

New Update

Ben Stokes Reveal Retirement Reason

बेन स्टोक्स Photograph: (Image Source: ANI)

Ben Stokes Reveal Retirement Reason: इंग्लैंड के दिग्गज कप्तान बेन स्टोक्स ने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया है. न्यूजीलैंड के साथ खेली गई टेस्ट सीरीज उनकी आखिरी इंटरनेशनल सीरीज रही. स्टोक्स इंग्लैंड के सबसे अच्छे कप्तानों में से एक रहे हैं और उन्होंने न केवल बतौर कप्तान बल्कि बतौर खिलाड़ी भी शानदार प्रदर्शन किया. मगर, उन्होंने अचानक ही रिटायरमेंट का ऐलान किया और हर किसी को हैरान कर दिया. ये फैसला उन्होंने नाइटक्लब विवाद के बाद लिया था, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा होने लगी कि स्टोक्स ने ये फैसला इस विवाद की वजह से ही लिया. मगर, अब स्टोक्स ने अपने संन्यास की वजह के बारे में खुलकर बात की है और इसके पीछे की वजह बताई है.

बेन स्टोक्स ने बताया क्यों लिया संन्यास?

🚨Ben Stokes SPEAKS: Why he Had To Retire From England🚨

Stuart Broad🗣️: "Stokesy, how have you made peace with retiring right now when everyone thought you’d lead us into the 2027 Ashes?"

Ben Stokes🗣️: "Honestly Broady, I’ve given so much of my heart and soul to the captaincy… pic.twitter.com/NW9fyDb5Gs

— sportified (@sportified25) August 4, 2026

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स के संन्यास को लेकर कई कयास लगाए गए. मगर, अब उन्होंने क्लीयर कर दिया है कि आखिर उन्होंने अचानक इतना बड़ा फैसला क्यों लिया. उनका कहना है कि वह मानसिक रूप से थक गए थे और अब वह काफी शांति महसूस कर रहे हैं.

बेन स्टोक्स ने पॉडकास्ट में कहा, "स्टुअर्ट ब्रॉड मैं सच कहूं तो, मैंने कप्तानी की भूमिका में अपना सब कुछ झोंक दिया था. जब मैं आगे के बारे में सोचता था, तो खुद से यही पूछता रहता था कि 'मैं 2027 तक कैसे टिकूंगा?' एक समय ऐसा आया जब मैं न सिर्फ ज्यादा ट्रेनिंग की वजह से शारीरिक रूप से थक चुका था, बल्कि मानसिक रूप से भी पूरी तरह टूट चुका था. अगर मैं कप्तान नहीं होता तो मैं इंग्लैंड के लिए खेलना नहीं चाहता था और 35 साल की उम्र में कप्तानी छोड़ने का फैसला करके मुझे पूरी शांति महसूस हुई."

ब्रेंडन मैकुलम के साथ रिश्ते पर भी बोले बेन स्टोक्स?

ब्रेंडन मैकुलम के हटाए जाने से पहले आपके और उनके बीच अनबन की जो अफवाहें थीं, उनके बारे में क्या कहेंगे? इसके जवाब में बेन स्टोक्स ने कहा, "बिल्कुल बकवास! बैज और मैं बहुत अच्छे दोस्त हैं. ड्रेसिंग रूम में हमारी क्रिकेट को लेकर तीखी और लंबी बहसें होती थीं. लोग दो लोगों को असहमत होते और फिर पांच मिनट बाद ड्रिंक के साथ हंसते-मजाक करते देखने के आदी नहीं हैं, इसलिए मीडिया ने इसे एक बड़ी कहानी बना दिया. असल में, अगर मैंने पद छोड़ने का फैसला न किया होता, तो बैज आज भी टेस्ट कोच होते."

नाइटक्लब विवाद के बाद ही लिया था स्टोक्स ने फैसला

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज के पहले मैच में मिली जीत के बाद बेन स्टोक्स अपने साथी खिलाड़ी गस एटकिंसन के साथ ECB के लगाए नाइट कर्फ्यू को तोड़कर क्लब गए थे. जहां, कथित तौर पर उनकी मारपीट भी हो गई थी, जिसके फोटो और वीडियो भी काफी वायरल हुए. इस वजह से दूसरे टेस्ट में बेन स्टोक्स नहीं खेले थे. मगर, फिर तीसरे टेस्ट में उनकी वापसी हुई और उसके बाद उन्होंने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया. इसके बाद से ही खबरें आने लगीं कि स्टोक्स ने नाइटक्लब विवाद के चलते ही ये बड़ा फैसला लिया है. हालांकि, अब पूर्व इंग्लिश कप्तान ने क्लीयर कर दिया है कि ये फैसला उन्होंने शारीरिक और मानसिक थकावट की वजह से ही लिया.

ये भी पढ़ें:ICC टेस्ट चैंपियनशिप में पाकिस्तान की खराब हालत देख बोले आकाश चोपड़ा, 'ये तो ग्रेस मार्क्स से भी पास नहीं होंगे...'

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें