entertainment

रंगबाजी और भौकाल से भरा है Mirzapur: The Movie का पहला गाना, धांडा न्योलीवाला के 'दो नंबरी' ने काटा गदर - mirzapur the movie first song do numbari is out now sung and composed by dhanda nyoliwala

August 4, 2026

मिर्जापुर सीरीज अब 'मिर्जापुर: द मूवी' (Mirzapur: The Movie) के रूप में बड़े पर्दे पर आ रही है, जिसका पहला गाना 'दो नंबरी' रिलीज हो गया है। ...और पढ़ें

मिर्जापुर द मूवी का पहला गाना हुआ रिलीज

मिर्जापुर द मूवी का पहला गाना हुआ रिलीज

HighLights

  1. मिर्जापुर: द मूवी का पहला गाना 'दो नंबरी' रिलीज

  2. धांडा न्योलीवाला ने बॉलीवुड में किया धमाकेदार डेब्यू

  3. फिल्म 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में आएगी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। OTT के बाद अब मिर्जापुर की दुनिया का भौकाल बड़े पर्दे पर होने जा रहा है। सीरीज ने अब फिल्म का रूप लिया है और फिल्म को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है। फिल्म की रिलीज डेट नजदीक आ रही है और इसी बीच हाल ही में फिल्म का पहला गाना रिलीज किया गया है और ये गाना इंटरनेट पर आते ही चर्चा का विषय बन गया है।

रिलीज हुआ मिर्जापुर का पहला गाना

जी हां, इस साल की मचअवेटेड फिल्मों की लिस्ट में मिर्जापुर: द मूवी का नाम सबसे ऊपर ही है। दर्शकों ने जितना मिर्जापुर सीरीज को ओटीटी पर प्यार दिया, वैसे ही उम्मीद सिनेमाघरों में भी लगाई जा रही है। हाल ही में फिल्म का पहला गाना 'दो नंबरी' (Do Numbari) रिलीज कर दिया है।

Dhanf

इस गाने को हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री के जाने माने सिंगर धांडा न्योलीवाला (Dhanda Nyoliwala) ने लिखा, कंपोज किया और अपनी आवाज दी है। दमदार एनर्जी से भरपूर यह ट्रैक उनका बॉलीवुड में भी डेब्यू सॉन्ग बनकर सामने आया है। इस गाने के बोल मिर्जापुर की गद्दी, सत्ता और धोखे के खेल और रौब को साफ बयां कर रहे हैं।

हरियाणा के संगीतकार के हिट हैं गाने

आपको बता दें कि, धांडा न्योलीवाला अपने चार्टबस्टर गानों, अलग अंदाज और दमदार स्टेज परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं। उनके करोड़ों फैंस हैं और उनके कई गाने वायरल हो चुके हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं और उनके गानों का एक अलग ही फैनबेस है। यही वजह है कि अब वह अपने सिग्नेचर स्टाइल के साथ मिर्जापुर की दुनिया में दाखिल हुआ हैं।

वहीं मिर्जापुर द मूवी की बात करें तो, फिल्म दर्शकों को फिर से सीजन 1 की दुनिया में लेकर जाएगी। फिल्म में पहली बार बड़े पर्दे पर गुड्डू पंडित (Ali Fazal), मुन्ना भैया (Divyendu Sharma) और कालीन भैया (Pankaj Tripathi) जैसे चेहरे और उनके किरदारों की वापसी होगी। फिल्म में जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता गौर, श्वेता त्रिपाठी, सोनल चौहान समेत कई स्टार्स नजर आएंगे।

djhan

गुरमीत सिंह ने फिल्म का निर्देशन किया है और रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने इसे एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। फिल्म 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- Exclusive: इंतजार खत्म! Mirzapur: The Movie के ट्रेलर की रिलीज डेट का एलान, इस दिन सामने आएगी झलक

यह भी पढ़ें- Mirzapur The Movie के 6 दमदार डायलॉग्स सुनकर दूर हो जाएगा मन का शक, खुद ब खुद थिएटर की तरफ बढ़ेंगे कदम