MP Cabinet Decisions 4 August 2026: मंगवालर 4 अगस्त को हुई मोहन कैबिनेट में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए 3 तीन साल तक शत प्रतिशत रिजल्ट देने वाले स्कूलों के प्राचार्य को 1 लाख रुपए सम्मान राशि की घोषणा की गई है। साथ ही डिफाल्टर किसानों (MP Kisan News) को राहत देते हुए कवच योजना (MP Kisan Kavach Yojana) को भी कैबिनेट में मंजूरी दी गई है।
आदिम जाति कल्याण विभाग के टीचर्स को 30 साल की सेवा के बाद क्रमोन्नति वेतनमान का लाभ देने का फैसला किया गया है।
5 हजार किसानों को बड़ी राहत
अपैक्स बैंक से लोन लेकर सहकारी समिति के प्रबंधकों द्वारा लोन में फंसे 5 हजार किसानों के लिए सरकार ने बड़ी राहत दी है। इसके लिए सरकार ने कवच योजना को मंजूरी दे दी हे।
30 साल की सेवा के बाद क्रमोन्नति वेतनमान को मंजूरी
प्रदेश सरकार कने आदिम जाति कल्याण विभाग के टीचर्स को 30 साल की सेवा के बाद क्रमोन्नति वेतनमान का लाभ देने का फैसला है।
60 नए स्कूलों के लिए 25 हजार 500 करोड़ रुपए की स्वीकृति
प्रदेश में 60 नए स्कूलों के निर्माण को मंजूरी दी गई है। इसके लिए प्रदेश सरकार 25 हजार 500 करोड़ रुपए खर्च करेगी। स्कूलों में 10 हजार शिक्षकों की भर्ती का काम किया गया है।
1 लाख रुपए की सम्मान राशि
बोर्ड परीक्षा (MP Board Exam Result) में तीन साल तक सौ प्रतिशत रिजल्ट देने वाले स्कूलों के प्राचार्य के लिए सम्मान के रूप में एक लाख रुपए की राशि दी जाएगी। साथ ही उन स्कूलों को विकास कार्य के लिए 3 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। ताकि प्रिंसिपल और स्कूल दोनों को प्रोत्साहन मिले।
ग्वालियर में खुलेगा देश का पहला टेलिकॉम मैन्यूफैक्चरिंग जोन
देश का पहला टेलिकॉम मैन्यूफैक्चरिंग जोन ग्वालियर(Gwalior) में स्थापित होने जा रहा है। इसके लिए भारत सरकार के बीच में एमओयू भी हो चुका है। ये लगभग 350 एकड़ में स्थापित होगा। यहां मोबाइल उपकरण के साथ साथ 5th जी और 6th जी के आधार पर रिसर्च और इन्हें विकसित करने का काम होगा। इसके प्रथम चरण के लिए सरकार ने 493 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।
170 एकड़ जमीन राज्य सरकार द्वारा नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। इसकी कीमत 596 करोड़ है। इस परियोजना से आने वाले 12 से 15 हजार करोड़ के सथ 5000 रोजगार के अवसर बनेंगे।
यह भी पढ़ें: UP IAS Transfer List: उत्तर प्रदेश में कई मंडल आयुक्त बदले, इंद्र विक्रम सिंह गोरखपुर-डॉ.लोकेश एम प्रयागराज के मंडलायुक्त
7 अगस्त से जल विश्वास अभियान प्रारंभ होगा
छिंदवाड़ा से इसकी शुरुआत होगी। इसके लिए जिलों के चयन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इसमें जल संवाद, उद्योग संवाद, सर्विस डिलेवरी, शासन की योजनाओं के धरातल पर क्रियान्वयन की स्थिति पर चर्चा होगी।
9 से 17 अगस्त तक चलेगा हर घर तिरंगा अभियान
कैबिनेट में निर्णय लिया गया कि बीते साल की तरह इस साल भी हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। साथ ही राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में इसे जोड़ा जाएगा। इसकी प्रदर्शनी के साथ कई प्रतियोगिताएं होंगी।
यह भी पढ़ें: UP Monsoon Session Live Update: यूपी सरकार ने पेश किया 59 हजार 19.54 करोड़ का अनुपूरक बजट, सपा के हंगामे पर विधानसभा अध्यक्ष नाराज, बोले-सदस्यता रद्द कराने का प्रस्ताव कर दूंगा