technology

₹21,999 में आया 8000mAh बैटरी, Gorilla Glass 7i की सुपर मजबूत डिस्प्ले, 50MP AI कैमरे वाला POCO का नया 5G फोन

August 4, 2026

Aug 04, 2026 03:14 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

POCO M8 Power भारत में लॉन्च हो गया है। स्मार्टफोन में 8000mAh बैटरी, 120Hz AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर, 50MP AI कैमरा और Android 16 बेस्ड HyperOS 3 मिलता है।

POCO M8 Power

POCO M8 Power में मिलेगी 8000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग

POCO M8 Power Launched: अगर आप ऐसा स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं जिसे बार-बार चार्ज करने की जरूरत न पड़े, तो POCO का नया लॉन्च आपके लिए है। POCO ने भारत में अपना नया POCO M8 Power लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है, जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि यह एक बार फुल चार्ज होने पर 3 दिन तक चल सकती है। Poco ने इसे "Power Your Binge" की टैगलाइन भी दी है। फोन Android 16 बेस्ड HyperOS 3, 50MP AI कैमरा और 4 साल के Android अपडेट का वादा भी मिलता है। फोन की पहली सेल 7 अगस्त दोपहर 12 बजे Flipkart पर शुरू होगी।

POCO M8 Power की कीमत और उपलब्धता

POCO M8 Power को भारत में दो वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। फोन के बेस 6GB रैम + 128GB वैरिएंट को 24,999 रुपए में पेश किया गया है। वहीं 8GB + 128GB वाले वैरिएंट की कीमत 27,999 रुपए है। फोन को फर्स्ट सेल में कर्मश: 21,999 रुपए और 24,999 रुपए में खरीद पाएंगे। इसमें सेल के पहले 12 घंटों के लिए 1,000 रुपए का कूपन और 2,000 रुपए का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट या एक्सचेंज बोनस शामिल है। नौ महीने की नो-कॉस्ट EMI 2,444 रुपए प्रति महीने से शुरू होती है।

यह ऑफर 7 अगस्त को दोपहर 12 बजे Flipkart पर शुरू होने वाली पहली सेल के पहले 12 घंटे तक ही उपलब्ध रहेगा। फोन Blaze Orange, Green और Black तीन कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा।

POCO M8 Power के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

POCO M8 Power में 6.83 इंच का Full HD+ AMOLED Eye-Care डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 2396×1080 पिक्सल है। डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करता है। TÜV Eye Protection, Wet Touch 2.0 और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन मिलता है।

फोन में 4nm प्रोसेस पर बना Qualcomm Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। फोन 6GB + 128GB और 8GB + 128GB स्टोरेज विकल्प में उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन Android 16 आधारित Xiaomi HyperOS 3 पर चलता है। कंपनी ने इस डिवाइस के लिए 4 Android OS अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।

8000mAh बैटरी और HyperOS 3 के साथ आया POCO M8 Power

फोटोग्राफी के लिए POCO M8 Power में 50MP AI डुअल रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें f/1.8 अपर्चर और 5P लेंस मिलता है। यह कैमरा बेहतर डिटेल और AI आधारित इमेज प्रोसेसिंग का सपोर्ट देता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP फ्रंट कैमरा मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G (SA/NSA), 4G LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.1, USB Type-C और IR Blaster दिया गया है।

इस स्मार्टफोन की सबसे खास बात इसकी 8000mAh Silicon Carbon बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी सामान्य इस्तेमाल में 3 दिन तक चल सकती है। फोन में 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी के मुताबिक चार्जर लगाने के सिर्फ 8 मिनट में इतनी बैटरी चार्ज हो जाती है कि फोन को करीब 8 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा इसमें 22.5W रिवर्स चार्जिंग भी मिलती है, जिससे जरूरत पड़ने पर दूसरे डिवाइस भी चार्ज किए जा सकते हैं। अच्छी बात यह है कि 45W चार्जर बॉक्स में ही मिलता है, इसलिए अलग से चार्जर खरीदने की जरूरत नहीं होगी।