Ramayan 2: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ दिवाली में रिलीज होगी, जो इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है. फिल्म का बजट 4000 करोड़ रुपये है, जिसे खुद प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने कंफर्म किया था. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर आया था, जिसे मिलाजुला रिस्पॉन्स मिला है. जी हां, जहां रणबीर कपूर पिक्चर में भगवान राम का रोल कर रहे हैं. तो दूसरी ओर यश रावण बने हुए हैं. खैर, पार्ट 1 इस वक्त एडिटिंग टेबल पर है. हालांकि, ‘रामायण’ के सीक्वल के लिए फैन्स को दिवाली 2027 तक का इंतजार करना होगा. कुछ वक्त पहले ही यश को लेकर ऐसी चर्चा थी कि एक्टर ने पार्ट 2 का शूट शुरू कर दिया है. साथ ही अब रणबीर कपूर ने बताया है कि सीक्वल का 50 परसेंट काम पहले ही पूरा हो चुका है. साथ ही फिल्म को लेकर और क्या-क्या अपडेट शेयर किया है?
अमेरिका में ‘रामायण’ के प्रमोशन के दौरान रणबीर कपूर ने भारत के सबसे मशहूर महाकाव्य कहानियों में से एक को थिएटर में लाने पर बात की. साथ ही बताया कि इसमें कितनी चुनौतियां हैं. वो कहते नजर आए कि, ‘रामायण’ की दुनिया इतनी बड़ी है कि इसे दो पार्ट्स में दिखाने पर भी इसकी कहानी का बस एक छोटा सा हिस्सा ही सामने आ पाता. इसकी कहानी इतनी बड़ी है कि आसानी से एक लंबी फिल्म सीरीज बन सकती थी. रणबीर कपूर ने खुलासा किया कि- ”अगर आप मुझसे पूछें, तो ‘रामायण’ पर 10 हिस्सों वाली फिल्म बन सकती थी.”
‘रामायण’ पार्ट 2 का कितना काम पूरा हुआ?
हाल ही में ‘रामायण’ के बारे में बातचीत करते हुए रणबीर कपूर ने बताया कि ”डायरेक्टर नितेश तिवारी और क्रिएटिव टीम को यह तय करने में बहुत सावधानी बरतनी पड़ी कि ओरिजनल कहानी के साथ क्या शामिल किया जाए और क्या छोड़ दिया जाए.” इस दौरान एक्टर ने इस दो पार्ट वाली फिल्म के सीक्वल को लेकर अब बड़ा अपडेट शेयर कर दिया है. जी हां, वो बताते हैं कि ”रामायण: पार्ट 2 की शूटिंग पहले ही 50 परसेंट पूरी हो चुकी है. पहली फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन के काम के साथ-साथ ही सीक्वल पर भी काम चल रहा है. जिससे मेकर्स 2027 में होने वाली इसकी रिलीज से पहले ही टाइम पर चीजें कर पा रहे हैं.”
वैसे पार्ट 2 में सनी देओल की भी एंट्री होगी, जो पिक्चर में हनुमान का किरदार निभा रहे हैं. हालांकि, पार्ट 1 के ट्रेलर में सनी देओल नहीं दिखे, तो फैन्स काफी निराश हो गए थे. पर फिलहाल पार्ट 2 को लेकर मिला ये अपडेट काफी बड़ा है.

अंकिता चौहान
अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.
Read More