क्रिकेट
पाकिस्तानी बैटिंग की नैया पार लगाने की जिम्मेदारी नए कोच पर, जानिए कौन हैं माइक स्मिथ
- Authored by: आदित्य साहू
- Updated Aug 3, 2026, 06:39 PM IST
Pakistan New Batting Coach: स्मिथ की एंट्री के साथ ही मौजूदा अंतरिम बल्लेबाजी कोच असद शफीक की भूमिका खत्म हो जाएगी। शफीक अभी टीम के साथ वेस्टइंडीज दौरे पर हैं। पाकिस्तान अभी वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच खेल रहा है।
![]()
पाकिस्तान का नया बैटिंग कोच कौन (फोटो साभार- X)
Pakistan New Batting Coach: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम के खराब बल्लेबाजी प्रदर्शन को देखते हुए बड़ा कदम उठाया है। PCB ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर माइक स्मिथ को राष्ट्रीय टीम का नया बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है। वो टीम के साथ 19 अगस्त से शुरू हो रहे इंग्लैंड दौरे से जुड़ेंगे। PCB के एक भरोसेमंद सूत्र के अनुसार स्मिथ से करार मौखिक तौर पर हुआ है। बोर्ड द्वारा बैटिंग कोच के पद के लिए विज्ञापन जारी करने के बाद आए आवेदनों में से स्मिथ को शॉर्टलिस्ट किया गया था। लेवल-4 के कोच माइक स्मिथ को टी20 फ्रेंचाइजी क्रिकेट का लंबा अनुभव है। वो पाकिस्तान सुपर लीग की कई टीमों के साथ भी काम कर चुके हैं, इसलिए पाकिस्तानी खिलाड़ियों की ताकत और कमजोरी से वो अच्छी तरह वाकिफ हैं।
4 महीने में हुई असद शफीक की छुट्टी
स्मिथ की एंट्री के साथ ही मौजूदा अंतरिम बल्लेबाजी कोच असद शफीक की भूमिका खत्म हो जाएगी। शफीक अभी टीम के साथ वेस्टइंडीज दौरे पर हैं। पाकिस्तान अभी वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच खेल रहा है। ये दोनों मुकाबले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का हिस्सा हैं। पाकिस्तान के लिए हालात अच्छे नहीं हैं। पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज से मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान WTC पॉइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर खिसक गया है। अगर टीम दूसरा टेस्ट भी हार जाती है तो उसका परसेंटेज और गिर जाएगा, जिससे फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें लगभग खत्म हो जाएंगी।
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले नया कोच
इसी बैकग्राउंड में PCB ने बैटिंग विभाग में बदलाव किया है। टीम के टॉप ऑर्डर और मिडल ऑर्डर दोनों ही लगातार नाकाम रहे हैं, खासकर विदेशी परिस्थितियों में। स्मिथ से उम्मीद है कि वो खिलाड़ियों की तकनीक सुधारेंगे और मानसिक मजबूती देंगे। अब सबकी नजरें इंग्लैंड दौरे पर होंगी जहां पाकिस्तान को 19 अगस्त से 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। इंग्लैंड की तेज और स्विंग वाली पिचों पर पाकिस्तान के बल्लेबाजों के लिए ये असली टेस्ट होगा।
![]()
आदित्य साहूauthor
आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।
और पढ़ें
- Hindi News
- Sports
- Cricket
End of Article