Team India: टीम इंडिया भले ही पिछले कुछ महीनों से मोहम्मद शमी को स्क्वाड में मौका नहीं दे रही हो, लेकिन उनकी कमी भी टीम को खल रही है. ऐसे में कप्तान शुभमन गिल, हेड कोच गौतम गंभीर और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर उनके रिप्लेसमेंट की तलाश में लगे हुए थे. जसप्रीत बुमराह की इंजरी के बाद अब टीम ने जम्मू और कश्मीर के स्टार गेंदबाज आकिब नबी डार को स्क्वाड में जगह दी है. आकिब टीम के लिए अगले मोहम्मद शमी साबित हो सकते हैं.
टीम को मिल गया मोहम्मद शमी का रिप्लेसमेंट
जम्मू और कश्मीर की टीम ने इस बार रणजी ट्रॉफी जीती है. ये टीम के रूप में उनकी पहली सफलता थी. जिसमें स्टार गेंदबाज आकिब नबी डार ने बहुत ही अहम भूमिका निभाई थी. उसी शानदार प्रदर्शन के कारण ही अब आकिब को टीम इंडिया में जगह मिली है. मोहम्मद शमी अपने स्विंग और सीम से बल्लेबाजों को बहुत ज्यादा परेशान करते थे. कुछ वैसा ही आकिब नबी डार भी करते हुए नजर आते हैं. पार्टनरशिप तोड़ने में भी आकिब माहिर है. ऐसे में वो टीम इंडिया के लिए लंबे समय तक खेलने का दम रखते हैं. नबी के साथ सबसे अहम बात ये है कि वो नंबर 8 पर टीम के लिए अहम बल्लेबाज भी साबित हो सकते हैं. रणजी ट्रॉफी में उनके नाम शतक भी दर्ज है. जिसके कारण ही अब टीम मैनेजमेंट उनके ऊपर भरोसा जता रही है.
---विज्ञापन---
– 43 Matches.
— Johns. (@CricCrazyJohns) August 3, 2026
– 162 Wickets.
– 18.63 Average.
– 2.90 Economy Rate.
– 38.5 Strike Rate.
– 16 Five wicket haul.
AUQIB NABI – The Star in first Class level, coming to Test setup, toiled hard for Jammu & Kashmir, hoping he makes it big in the Test series 🤞🥹 pic.twitter.com/pm8lNcbuFX
ये भी पढ़ें: अर्शदीप-कंबोज की टीम का हुआ ऐलान, बड़ी जिम्मेदारी निभाएंगे बदोनी, कुछ चौंकाने वाले खिलाड़ियों को मिली जगह
शानदार रहा है आकिब नबी डार का रिकॉर्ड
फर्स्ट क्लास क्रिकेट में आकिब नबी डार ने अब तक कुल 43 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 18.63 की औसत से 162 विकेट हासिल किए हैं. इस दौरान आकिब ने 16 बार 5 विकेट हॉल भी लिया है. नबी का इकॉनमी रेट 2.90 का है, तो वहीं उनका स्ट्राइक रेट 38.5 का रहा है. आकिब ने अगर इसी अंदाज में टीम इंडिया के लिए भी खेला, तो भारत के लिए जीत दर्ज करना बहुत ही आसान हो जाएगा. आकिब श्रीलंका के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में भी बहुत ही अहम गेंदबाज साबित हो सकते हैं.
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें: ICC ने इस क्रिकेटर पर लगाया 8 साल का बैन, मैच फिक्सिंग के मामले में लिया बड़ा एक्शन