world-news

'कोई भी सुरक्षित नहीं है, गौतम गंभीर भी...' हरभजन ने टीम मैनेजमेंट पर बोली बड़ी बात, क्यों कहा- 'करो या मरो वाला सिचुएशन'

July 30, 2026

'कोई भी सुरक्षित नहीं है, गौतम गंभीर भी...' हरभजन ने टीम मैनेजमेंट पर बोली बड़ी बात, क्यों कहा- 'करो या मरो वाला सिचुएशन'

Harbhajan Singh on Gautam Gambhir : श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले हरभजन सिंह ने गौतम गंभीर और टीम मैनेजमेंट पर बड़ा बयान दिया है.

Harbhajan Singh on Gautam Gambhir : श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले हरभजन सिंह ने गौतम गंभीर और टीम मैनेजमेंट पर बड़ा बयान दिया है.

author-image

New Update

Harbhajan Singh on Gautam Gambhir

Harbhajan Singh on Gautam Gambhir Photograph: (ANI)

Harbhajan Singh on Gautam Gambhir : भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के साथ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने वाली है. श्रीलंका में होने वाली इस टेस्ट सीरीज पर भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) और सलेक्टर्स की नजर रहने वाली है. इस सीरीज में गौतम गंभीर और उनका टीम मैनेजमेंट अपने आप को साबित करने के लिए उतरेगी. क्योंकि हाल ही में हेड कौच गौतम गंभीर की लीडरशिप में इंडियन क्रिकेट टीम का आयरलैंड और इंग्लैंड में सीरीज गंवानी पड़ी है, जिसके बाद से ही उनकी कोचिंग पर सवाल लगातार उठ रहे हैं. वो पहले भी न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका से अपने ही घर में टेस्ट सीरीज हार चुके हैं.

गौतम गंभीर के लिए श्रीलंका दौरे को एक बड़ा इम्तिहान माना जा सकता है. इस सबके बीच भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने बड़ा बयान दिया है. भज्जी ने गौतम गंभीर को लेकर भी बड़ी बात बोली है. इसके साथ-साथ उन्होंने टीम मैनेजमेंट पर भी अहम बयान दिया है. हरभजन सिंह ने क्या कहा है, आइए आपको इस बारे में विस्तार से बताने वाले हैं. 

हरभजन सिंह ने गौतम गंभीर पर दिया बड़ा बयान

हरभजन सिंह ने कहा कि, 'इंडिया को श्रीलंका में जल्दी से हालात बदलने की जरूरत है. आप आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 में हारे और वनडे सीरीज भी हारे हो. हम जानते हैं कि हम हाल ही में टेस्ट मैचों में कहां खड़े हैं, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ घर में हार का सामना करना पड़ा है. इन हार ने इस मैनेजमेंट के लिए खतरे की घंटी बजा दी है. अब कोई भी सुरक्षित नहीं है, गौतम गंभीर भी नहीं है. उन्हें बेहतर करना होगा वरना जल्द ही कुछ बड़े फैसले लिए जाएंगे. यह श्रीलंका टेस्ट सीरीज सिलेक्टर्स और कोचिंग स्टाफ की किस्मत का फैसला करने के लिए भी बहुत जरूरी होगी. यह उनमें से कई के लिए बहुत ज्यादा दबाव वाला, करो या मरो वाला सिचुएशन है'.

🚨HARBHAJAN SINGH WARNS GAUTAM GAMBHIR & MANAGEMENT🤯

Harbhajan Singh said :🗣️

"India needs to turn things around quickly in Sri Lanka. You got whitewashed against Ireland & England in T20's & lost ODI series as well. We know where we stand in Test matches of late having being… pic.twitter.com/CsI1PQHXRb

— Akshat (@Cricketmythos) July 29, 2026

आपको बता दें कि, गौतम गंभीर की टीम मैनेजमेंट पर खिलाड़ियों के साथ ठीक से डील नहीं करने की बातें भी सामने आई हैं. टीम में मनमुटाव और अनबन को लेकर भी कई बार रिपोर्ट्स आई हैं. अब श्रीलंका दौरे पर क्या गौतम गंभीर सब ठीक कर पाएंगे. उनके कार्यकाल में क्या इंडिया श्रीलंका को हरा पाएगी. ये सब तो आने वाला समय ही बताएगा. 

श्रीलंका सीरीज के लिए टीम इंडिया 4 अगस्त को रवाना होगी. उसके बाद 7 अगस्त से टीम इंडिया को एक अभ्यास मैच खेलना है. उसके बाद 15 अगस्त से लेकर 19 अगस्त तक पहला मैच खेलेगी. उनसे बाद दूसरा मुकाबला 23 अगस्त से 27 अगस्त तक खेला जाने वाला है. पहला मैच गॉल में होगा वहीं दूसरा मुकाबला कोलंबो में होगा. इन दोनों मैचों की शुरुआत भारतीय समय के अनुसार सुबह 10:00 बजे से होगी.

इस सीरीज में भारत की कप्तानी शुभमन गिल करते हुए नजर आएंगे. वहीं उनका साथ केएल राहुल बतौर उपकप्तान देंगे. टीम में अनुभवी खिलाड़ी जसप्रती बुमराह और रविंद्र जडेजा की वापसी हुई है. इसके साथ ही टीम में मोहम्मद सिराज को जगह दी गई है. सारांश जैन एक नया चहेरा है, जो मानव सुथार के साथ टीम इंडिया की स्पिन गेंदबाजी की कमान संभालेंगे.

ये भी पढ़ें : इन 3 खिलाड़ियों का क्रिकेट करियर लगभग हुआ खत्म? क्या अब कभी नहीं मिलेगा टीम इंडिया के स्क्वाड में मौका