Thu, 30 Jul 2026 10:25 AM IST
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Thu, 30 Jul 2026 10:25 AM IST
सार
मुथूट बैंक में ठगी के आरोप में पकड़े गए तीनों आरोपियों में से एक भैरव की गर्लफ्रेंड को उसकी सहेली संग पुलिस ने हिरासत में लिया है। उसने अपनी गर्लफ्रेंड को शॉपिंग कराने के लिए बुलाया था लेकिन यहां उल्टा फंस गए।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में बैंक में नेकलेस लेकर पहुंचने वाले तीनों युवक - फोटो : संवाद
विस्तार
मुथूट गोल्ड लोन की अलीगढ़ स्थित खिरनी गेट बैंक शाखा में फर्जी सोने के नेकलेस (20 प्रतिशत सोने वाले) के सहारे ठगी करने पहुंचे तीन शातिर आरोपी स्टाफ की सजगता से दबोच लिए गए। ये तीनों मुथूट की वृंदावन शाखा में 90 लाख की ठगी करने वाले गैंग से जुड़े हैं। पकड़े गए आरोपियों में से एक ने ठगी से पहले अपनी गर्लफ्रेंड व उसकी सहेली को भी शॉपिंग करने के लिए गाजियाबाद से बुला लिया था लेकिन उनके अरमानों पर भी पानी फिर गया। तीनों आरोपी पुलिस को सौंप दिए गए हैं, जबकि युवतियों की भूमिका की जांच करते हुए पुलिस ने उनके परिजनों को बुलाया है।
विज्ञापन
घटनाक्रम के अनुसार बैंक शाखा में मंगलवार शाम चार बजे दो युवक तोछीगढ़ इगलास का सुभाष व रामपुर इगलास का भैरव पहुंचे। उन्होंने वहां शाखा प्रबंधक के न होने पर कैशियर से मुलाकात करते हुए कहा कि उनके पास कम प्रतिशत सोने वाले 500 ग्राम जेवरात हैं। वह उन्हें गिरवी रखना चाहते हैं। साथ में कैशियर को यह भी ऑफर दिया कि अगर शत प्रतिशत सोने वाले जेवरात के रूप में गिरवी रखवा दो तो उसको भी कुछ हिस्सा दे दिया जाएगा। चूंकि जून में मुथूट की वृंदावन शाखा में इसी तरह के गिरोह ने स्टाफ की मिलीभगत से 90 लाख की ठगी को अंजाम दिया था। उसके बाद से मुथूट में स्टाफ सतर्क हैं और सख्ती भी चल रही है। इस पर कैशियर ने उन्हें यह कहकर बुधवार को बुलाया कि आप पहले जेवरात लेकर आओ। शाखा प्रबंधक भी बुधवार को मिल जाएंगे तो आगे बात की जाएगी।
विज्ञापन
इस बातचीत के आधार पर बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे सुभाष, भैरव और तीसरा साथी फिरोजाबाद मटसैना के गांव गढि़या का अवनीश कुमार मुथूट शाखा में पहुंच गए। वहां उन्होंने शाखा प्रबंधक ललित कुमार से मुलाकात कर 22 ग्राम वजनी नेकलेस दिखाया। नेकलेस जांच में 20 फीसदी सोने वाला पाया गया।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.