Kriti Sanon on Tollywood Superstar: कृति सेनन अक्सर ही सुर्खियों में बनी रहती हैं, फिर चाहे उनकी पर्सनल लाइफ हो या प्रोफेशनल लाइफ. एक्ट्रेस आए दिनों लाइमलाइट में बनी रहती हैं. कृति सेनन हालिया रिलीज ‘कॉकटेल 2’ में नजर आई थीं, जो बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक ही कमा पाई. इसी बीच एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने टॉलीवुड को लेकर दिलचस्प बात कही. कृति ने बताया कि वो एक बार फिर साउथ फिल्मों में काम करना चाहती हैं और खासतौर पर एक बड़े टॉलीवुड सुपरस्टार के साथ स्क्रीन शेयर करने की ख्वाहिश रखती हैं.
बॉलीवुड के साथ ही कृति सेनन साउथ इंडस्ट्री में भी काम कर चुकी हैं. कृति सेनन ने अपने करियर की शुरुआत तेलुगु फिल्म ‘1: नेनोक्काडिने’ से की थी और साउथ इंडस्ट्री से उन्हें हमेशा खूब प्यार मिला है. हालिया बातचीत में एक्ट्रेस ने कहा कि अगर उन्हें मौका मिला तो वो अल्लू अर्जुन के साथ काम जरूर करना चाहेंगी.
किसके साथ काम करना चाहती हैं कृति?
कृति सेनन ने कहा, “अल्लू अर्जुन एक शानदार एक्टर हैं और उन्हें ‘पुष्पा’ में उनका काम बहुत पसंद आया.” एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि उन्हें अल्लू अर्जुन की दूसरी परफॉर्मेंस भी पसंद हैं, क्योंकि उन्होंने अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं और वो हर तरह के रोल में फिट बैठते हैं. कृति ने बताया कि अल्लू अर्जुन के साथ स्क्रीन शेयर करना उनके लिए काफी एक्साइटिंग होगा. एक्ट्रेस ने कहा कि वो ‘पुष्पा 3’ का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं और लंबे समय से उनके काम की फैन रही हैं.
अल्लू अर्जुन संग किया है काम
दिलचस्प बात ये है कि कृति ने अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘अला वैकुंठपुरमुलु’ के हिंदी रीमेक में काम किया था. उन्हें आखिरी बार रोमांटिक ड्रामा ‘कॉकटेल 2’ में देखा गया था, जिसमें शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना भी लीड रोल में थे. वर्कफ्रंट की बात करें तो कृति सेनन आने वाले समय में कई बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनने वाली हैं.

सना चौधरी
सना यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली हैं. सना ने हाईटेक इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पढ़ाई के साथ-साथ कंटेंट ऑप्टिमाईजेशन और वीडियो एडिटिंग भी सीखा है. जिसके बाद सना ने अलग-अलग जगहों पर डिजिटल कॉन्टेंट राइटर और वीडियो एडिटर के तौर पर काम किया. इससे पहले सना Zee मीडिया में बतौर वीडियो और कंटेंट एडिटर काम कर चुकी हैं. उन्होंने जी न्यूज में सोशल मीडिया पेज मैनेज किया है. Zee के बाद सना ने टीवी9 भारतवर्ष की वेबसाइट TV9hindi.com में बतौर ट्रेनी ज्वाइन किया. सना को न्यूज़ एंकरिंग का भी शौक है.
Read More