world-news

उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित हुए PM मोदी, प्रधानमंत्री बोले- यह 140 करोड़ लोगों का सम्मान

August 30, 2026

PM मोदी के दौरे के दौरान, उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति मिर्जियोयेव ने भारत को एक विश्वसनीय रणनीतिक साझेदार करार दिया है. उन्होंने साझा किया कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार पहली बार 1 अरब डॉलर के आंकड़े को पार कर गया है.

PM मोदी के दौरे के दौरान, उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति मिर्जियोयेव ने भारत को एक विश्वसनीय रणनीतिक साझेदार करार दिया है. उन्होंने साझा किया कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार पहली बार 1 अरब डॉलर के आंकड़े को पार कर गया है.

author-image

New Update

PM Modi honored with Uzbekistan highest state honor Order of Oliy Darajali Dustlik

PM Modi Uzbekistan Visit

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो दिवसीय उज्बेकिस्तान यात्रा कई ऐतिहासिक समझौतों और उपलब्धियों के साथ संपन्न हो चुकी है. यात्रा के दौरान, यूरेनियम सप्लाई पर सहमति बन गई है. उज्बेकिस्तान यात्रा के दौरान, पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑली दाराजली डस्टलिक से नवाजा गया है. उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने पीएम मोदी को अपने देश के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया. यह पीएम मोदी का 36वां इंटरनेशनल सम्मान है. 

#WATCH | Tashkent, Uzbekistan: President Shavkat Mirziyoyev confers the Order of “Oliy Darajali Dustlik,” Uzbekistan’s supreme state award, on Prime Minister Narendra Modi

(Source: ANI/DD) pic.twitter.com/WbHZtBB6ZU

— ANI (@ANI) August 30, 2026

उज्बेक के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित होने के बाद PM मोदी ने कहा, "उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित होना मेरे लिए बहुत गर्व की बात है. आपने "दोस्तलिक" शब्द का इस्तेमाल किया, जिससे भारत के लोग भी अच्छी तरह परिचित हैं. हमारे देश में शायद ही कोई ऐसा परिवार हो जो दिन में सौ बार "दोस्त" शब्द का इस्तेमाल न करता हो, और आज आपने सचमुच "दोस्तलिक" की भावना को साकार किया है. "दोस्तलिक" का अर्थ है दोस्ती. यह शब्द भारत और उज्बेकिस्तान के रिश्तों की मूल भावना को पूरी तरह से दर्शाता है. यह सम्मान किसी एक व्यक्ति के लिए नहीं है; यह सभी 1.4 अरब भारतीयों के लिए सम्मान है. अपने सभी देशवासियों की ओर से, मैं उज्बेकिस्तान के लोगों, वहां की सरकार और अपने मित्र, सम्मानित राष्ट्रपति का दिल से आभार व्यक्त करता हूं."

➤ Prime Minister @narendramodi conferred upon ‘Oliy Darajali Do’stlik’ Order in #Tashkent

➜ It is a moment of great pride for me to be honoured with Uzbekistan’s highest award. You used a word, “Dostlik,” with which the people of India are also very familiar. There is hardly… pic.twitter.com/NHeEuC5Jjv

— PIB India (@PIB_India) August 30, 2026

द्विपक्षीय व्यापार पहली बार 1 अरब डॉलर के आंकड़े के पार

PM मोदी के दौरे के दौरान, उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति मिर्जियोयेव ने भारत को एक विश्वसनीय रणनीतिक साझेदार करार दिया है. उन्होंने साझा किया कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार पहली बार 1 अरब डॉलर के आंकड़े को पार कर गया है. इसके अलावा, बीते कुछ वर्षों की तुलना में दोनों देशों के बीच संयुक्त उद्यमों के बीच सात गुणा वृद्धि हुई है.  

Uzbekistan was a proud participant in the first ever World Yogasana Championship held in Ahmedabad earlier this year. Some of the medalists were also present today. They came back with great memories of India and the Championship.

I commend the Yoga Federation of Uzbekistan for… https://t.co/KH2x72emSjpic.twitter.com/kQqHa9LCjo

— Narendra Modi (@narendramodi) August 30, 2026

दोनों देशों के बीच प्रति सप्ताह 14 उड़ानें

भारत और उज्बेकिस्तान के बीच आवाजाही और यात्रा को आसान बनाया गया है. राष्ट्रपति मिर्जियोयेव ने बताया कि वर्तमान में भारत और उज्बेकिस्तान को जोड़ने वाली प्रति सप्ताह 14 सीधी उड़ानें संचालित हो रही हैं.  

Overwhelmed by the warmth and affection of the Indian community in Tashkent.

Our diaspora is a living bridge between India and Uzbekistan, strengthening the bonds of friendship between our nations.

Toshkentdagi hind jamoatchiligining samimiy mehri va iliq munosabatidan… pic.twitter.com/PlR5WW50uh

— Narendra Modi (@narendramodi) August 29, 2026

अब तक 36 देशों से मिला सर्वोच्च सम्मान

2026

  1. इजराइल — 2026
  2. स्वीडन — 2026
  3. नॉर्वे — 2026
  4. स्लोवाकिया — 2026
  5. सेशेल्स — 2026
  6. इंडोनेशिया — 2026
  7. उज्बेकिस्तान — 2026

2025

2024

  1. रूस — 2024
  2. भूटान — 2024
  3. कुवैत — 2024
  4. डोमिनिका — 2024
  5. तंजानिया — 2024
  6. गुयाना — 2024

2023

  1. पापुआ न्यू गिनी — 2023
  2. फिजी — 2023
  3. पलाऊ — 2023
  4. मिस्र — 2023
  5. फ्रांस — 2023
  6. ग्रीस — 2023

2020

  1. अमेरिका — 2020

2019

  1. मालदीव — 2019
  2. बहरीन — 2019
  3. संयुक्त अरब अमीरात — 2019

2018

  1. फिलिस्तीन — 2018

2016

  1. सऊदी अरब — 2016
  2. अफगानिस्तान — 2016

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें