world-news

कप्तान वैभव सूर्यवंशी का कमाल, आखिरी 3 सेकंड में लिया DRS और पलट दिया पूरा फैसला

August 30, 2026

Time Published: Sunday, August 30, 2026, 16:21 [IST]

Vaibhav Sooryavanshi: दिलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अपने एक फैसले से सबका ध्यान खींच लिया। ईस्ट जोन की कप्तानी संभाल रहे इस युवा खिलाड़ी के सामने ऐसा मौका आया, जहां कुछ ही सेकंड में फैसला लेना था। वैभव ने भरोसा दिखाया और उनका फैसला बिल्कुल सही साबित हुआ।

यह मामला बेंगलुरु में ईस्ट जोन और सेंट्रल जोन के बीच खेले जा रहे मुकाबले का है। नियमित कप्तान ईशान किशन के चोटिल होकर मैदान से बाहर जाने के बाद वैभव को टीम की कमान सौंपी गई थी। इसके कुछ समय बाद ही उन्हें कप्तान के तौर पर एक मुश्किल DRS कॉल लेने का मौका मिला।

Vaibhav Sooryavanshi

DRS लेकर मुस्कुराने लगे सूर्यवंशी

सेंट्रल जोन की पारी 99 रन पर तीन विकेट थी और 40वां ओवर शुरू होने वाला था। मुकेश कुमार की गेंद का सामना कर रहे आर्यन जुयाल के खिलाफ ईस्ट जोन के खिलाड़ियों ने कैच के पीछे होने की अपील की। अंपायर ने अपील को खारिज कर दिया। ऐसे में फैसला अब ईस्ट जोन के कप्तान के हाथ में था कि टीम DRS ले या नहीं।

वैभव उस समय स्लिप में खड़े थे। शुरुआत में वह खुद भी पूरी तरह निश्चित नजर नहीं आए, मुकेश ने बताया कि छोटा सा किनारा लगा है। उन्होंने आसपास मौजूद साथियों से बात की और फिर अपने फैसले पर भरोसा करते हुए रिव्यू लेने का संकेत दे दिया। इस दौरान सूर्यवंशी मुस्कुराने लगे।

सिर्फ 3 सेकंड बचे थे

इस DRS कॉल की सबसे खास बात उसका समय था। रिव्यू लेने के लिए टाइमर तेजी से खत्म हो रहा था और वैभव ने सिर्फ तीन सेकंड बाकी रहते फैसला लिया।
फिर सामने आ गया सच

तीसरे अंपायर के पास पहुंचने के बाद तकनीक ने ईस्ट जोन की उम्मीद को सही साबित कर दिया। अल्ट्राएज में गेंद के बल्ले के पास से गुजरते समय साफ स्पाइक दिखाई दिया। मैदानी अंपायर का फैसला बदला गया और आर्यन जुयाल को आउट करार दे दिया गया। रिव्यू सफल होते ही ईस्ट जोन के खिलाड़ी खुशी से झूम उठे। दूसरी तरफ वैभव के चेहरे पर भी अपने फैसले की खुशी साफ दिखाई दी।

वैभव ने साबित की लीडरशिप

इस एक फैसले ने यह भी दिखा दिया कि वैभव को टीम की नेतृत्व भूमिका में शामिल करने के पीछे चयनकर्ताओं की सोच सिर्फ भविष्य की बल्लेबाजी तक सीमित नहीं है। मैदान पर दबाव में निर्णय लेने की उनकी क्षमता भी धीरे-धीरे सामने आ रही है।

  • Block for 8 hours

  • Block for 12 hours

  • Block for 24 hours

  • Don't block

Gender

Select your Gender

Age

Select your Age Range