entertainment

Pawan Singh: मां खत्म तो पवन खत्म... अपनी मां के पैर पकड़कर रो पड़े भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह

July 27, 2026

Pawan Singh Mother Video: भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे बड़े स्टार्स में से एक पवन सिंह की बेशुमार फैन फॉलोइंग है. जब भी उनका कोई नया गाना आता है, देखते ही देखते उसपर करोड़ों में व्यूज आ जाते हैं और इसलिए उन्हें पावर स्टार भी कहा जाता है. हाल ही में पवन सिंह अशनूर ग्रोवर होस्टेड रियेलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में नजर आए थे और अब एक और रियेलिटी शो को लेकर पावर स्टार चर्चा में हैं. पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री का पहला रियेलिटी शो में नजर आएंगे, जिसका नाम है ‘भोजपुरी बवाल’. इस शो का हालिया प्रोमो सामने आया, जिसमें पवन सिंह अपनी मां की सेवा करते नजर आ रहे हैं.

रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने जा रहा है. इस शो का लेटेस्ट प्रोमो अब काफी चर्चा में है, जिसमें पवन सिंह का बेहद भावुक अंदाज सामने आया है. उनके शो ‘भोजपुरी बवाल’ का नया प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें वो अपनी मां के सामने खुद को संभाल नहीं पाते और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़ते हैं. ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

पवन सिंह हुए इमोशनल

प्रोमो में पवन सिंह अपनी मां के सामने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते नजर आते हैं. वो बताते हैं कि उनकी जिंदगी में जो भी मुकाम हासिल हुआ है, उसके पीछे उनकी मां का सबसे बड़ा योगदान रहा है. इस प्रोमो की एक छोटी सी क्लिप को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए पवन सिंह ने लिखा, “हमार माई, हमारी दुनिया.” इस क्लिप में पवन सिंह अपनी मां प्रतिवा देवी के पैर दबाते हुए दिखाई दिए. उनकी मां ने पवन सिंह से कहा कि अगर तुम्हारी मां चली गई, तो तुम क्या करोगे. इसलिए जल्द शादी करके अपनी जिंदगी बसा लो. अपनी मां की बात सुनकर पावर स्टार खुद को रोक नहीं पाए और रोते हुए कहा अगर मां खत्म, तो पवन सिह खत्म है.

यह भी पढ़ें – पवन सिंह के कार्यक्रम में अचानक बजा खेसारी लाल यादव का गाना, गुस्से से लाल हुए पावर स्टार

वीडियो में पवन सिंह ने ये भी कहा कि मेरे पास अगर कोई संपत्ति है तो वो मां है. फैंस को पवन सिंह का ये साइड काफी पसंद आया. उन्हें देखकर बेहद अच्छा लगा कि वो अपनी मां की कितनी इज्जत करते हैं. बता दें कि पवन सिंह की दूसरी शादी ज्योति सिंह से हुई है, जिनसे अभी उनका तलाक का केस जारी है.

सना चौधरी

सना चौधरी

सना यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली हैं. सना ने हाईटेक इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पढ़ाई के साथ-साथ कंटेंट ऑप्टिमाईजेशन और वीडियो एडिटिंग भी सीखा है. जिसके बाद सना ने अलग-अलग जगहों पर डिजिटल कॉन्टेंट राइटर और वीडियो एडिटर के तौर पर काम किया.  इससे पहले सना Zee मीडिया में बतौर वीडियो और कंटेंट एडिटर काम कर चुकी हैं. उन्होंने जी न्यूज में सोशल मीडिया पेज मैनेज किया है. Zee के बाद सना ने टीवी9 भारतवर्ष की वेबसाइट TV9hindi.com में बतौर ट्रेनी ज्वाइन किया. सना को न्यूज़ एंकरिंग का भी शौक है.

Read More

google button