education

Nurse Recruitment 2026: नर्स के 312 पदों पर निकली भर्ती, जानिए योग्यता, आयु सीमा और सैलरी

July 27, 2026

Jul 27, 2026 12:07 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

Nursing Jobs 2026: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने सहायक स्टाफ नर्स के 312 पदों पर भर्ती निकाली है। 30 जुलाई से महिला अभ्यर्थी hprca.hp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

HPRCA Nurse Recruitment 2026

नर्सिंग जॉब्स 2026

HPRCA Nurse Recruitment 2026: हेल्थकेयर और मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रही महिला अभ्यर्थियों के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से एक बेहतरीन अवसर आया है। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने ‘असिस्टेंट स्टाफ नर्स’ के पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 312 पदों को भरा जाएगा। यह नियुक्तियां 5 वर्ष के कॉन्ट्रेक्ट आधार पर की जाएंगी, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 जुलाई 2026 से शुरू होने जा रही है।

कौन कर सकता है आवेदन?

आयोग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, यह भर्ती मुख्य रूप से महिला अभ्यर्थियों के लिए है। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास ये पात्रता होनी चाहिए:

शैक्षणिक योग्यता: अभ्यर्थी ने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से कम से कम 50% अंकों के साथ B.Sc. Nursing या GNM पास किया हो।

काउंसिल रजिस्ट्रेशन: अभ्यर्थी का हिमाचल प्रदेश नर्स रजिस्ट्रेशन काउंसिल (HPNRC), शिमला में एक्टिव रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है।

डोमिसिल/स्कूलिंग नियम: उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश की बोनाफाइड निवासी होनी चाहिए।

गैर-बोनाफाइड मामलों में, अभ्यर्थी ने 10वीं और 12वीं (10+2) की पढ़ाई हिमाचल स्थित संस्थानों से की हो।

आयु सीमा

आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष तय की गई है। हिमाचल प्रदेश के आरक्षित वर्ग (SC, ST, OBC, PwBD आदि) की महिला अभ्यर्थियों को राज्य सरकार के नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।

महत्वपूर्ण तिथियां

नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 23 जुलाई 2026

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 30 जुलाई 2026 (सुबह 10:00 बजे से)

आवेदन करने की अंतिम तिथि: 29 अगस्त 2026 (रात 11:59 बजे तक)

एप्लीकेशन करेक्शन विंडो: आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद 4 दिनों के लिए खोली जाएगी।

आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया

आवेदन शुल्क: सभी श्रेणियों के अभ्यर्थियों के लिए कुल आवेदन शुल्क 800 रुपये (100 रुपये परीक्षा शुल्क + 700 रुपये प्रोसेसिंग फीस) तय किया गया है। करेक्शन विंडो के दौरान संशोधन करने पर 100 रुपये अलग से शुल्क लगेगा।

सैलरी: चयनित सहायक स्टाफ नर्स को प्रति माह 25,000 रुपये का फिक्स्ड मानदेय दिया जाएगा।

चयन प्रक्रिया: अभ्यर्थियों का चयन 120 अंकों की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) या OMR आधारित लिखित परीक्षा के आधार पर होगा, जिसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट किया जाएगा।

आवेदन कैसे करें?

इच्छुक अभ्यर्थी 30 जुलाई से HPRCA के आधिकारिक पोर्टल hprca.hp.gov.in पर जाकर ‘वन-टाइम रजिस्ट्रेशन’ (OTR) प्रक्रिया पूरी करने के बाद अपना आवेदन फॉर्म भर सकती हैं। अंतिम समय की तकनीकी अड़चनों से बचने के लिए समय रहते आवेदन जमा करने की सलाह दी जाती है।

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें