19 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 27 जुलाई को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, एक किलो चांदी 2,050 रुपए बढ़कर 2.25 लाख रुपए पर पहुंच गई है। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 751 रुपए चढ़कर 1.45 लाख रुपए पर पहुंच गया है।
कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत
| कैरेट | भाव (रुपए/10 ग्राम) |
| 24 | ₹1,44,532 |
| 22 | ₹1,32,391 |
| 18 | ₹1,08,399 |
| 14 | ₹84,551 |
देश के बड़े शहरों में सोने की कीमत
| शहर | 10 ग्राम 24 कैरेट |
| दिल्ली | ₹1,46,040 |
| मुंबई | ₹1,45,860 |
| कोलकाता | ₹1,45,860 |
| जयपुर | ₹1,46,040 |
| भोपाल | ₹1,45,940 |
| पटना | ₹1,45,940 |
| लखनऊ | ₹1,46,040 |
| रायपुर | ₹1,45,860 |
| अहमदाबाद | ₹1,45,940 |
सोर्स: goodreturns 27 जुलाई 2026
सोना इस साल ₹12 हजार महंगा हुआ
इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 12 हजार रुपए महंगा हुआ है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए के ऊपर था, जो अब 1.45 लाख रुपए पर पहुंच गया है।
वहीं, चांदी की कीमत में 5 हजार रुपए की गिरावट है। चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.25 लाख रुपए पर है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था।
इस साल अब तक सोने-चांदी की चाल
| तारीख | सोना | चांदी |
| 31 दिसंबर 2025 | ₹1,33,195 | ₹2,30,420 |
| 31 जनवरी 2026 | ₹1,65,795 | ₹3,39,350 |
| 28 फरवरी 2026 | ₹1,50,997 | ₹2,66,700 |
| 31 मार्च 2026 | ₹1,46,733 | ₹2,30,135 |
| 30 अप्रैल 2026 | ₹1,50,263 | ₹2,40,331 |
| 31 मई 2026 | ₹1,56,463 | ₹2,63,350 |
| 30 जून 2026 | ₹1,41,286 | ₹2,25,425 |
| 27 जुलाई 2026 | ₹1,44,532 | ₹2,24,771 |
नोट:- सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत किलो में | सोर्स:- IBJA
सोना इस साल 1.60 लाख तक जा सकता है
कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया के मुताबिक सोने-चांदी के दाम अपने हाई से काफी नीचे आ चुके हैं। ऐसे में निवेशक इसमें निवेश कर सकते हैं, हालांकि इनमें एकमुश्त निवेश करने से बचना चाहिए। अजय केडिया के अनुसार साल के आखिर तक सोना एक बार फिर 1.60 लाख और चांदी 2.80 लाख रुपए तक जा सकती है।
ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान
- सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है।
- कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।

असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके
- मैग्नेट टेस्ट: असली सिल्वर चुंबक से नहीं चिपकती। अगर चिपक जाए तो फेक है।
- आइस टेस्ट: सिल्वर पर बर्फ रखें। असली सिल्वर पर बर्फ तेजी से पिघलती है।
- स्मेल टेस्ट: असली सिल्वर में गंध नहीं होती। फेक में कॉपर जैसी गंध आती है।
- क्लॉथ टेस्ट: चांदी को सफेद कपड़े से रगड़ें। अगर काला निशान आए तो असली है।
.
खबरें और भी हैं...
इलेक्ट्रिक की जगह हाइब्रिड प्लेन का दौर क्यों शुरू: विमानों की भारी बैटरियां बनीं अड़चन; कम लागत और लंबी दूरी के लिए हाइब्रिड तकनीक बेहतर

- कॉपी लिंक
शेयर
सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी: 76,700 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 200 अंक चढ़ा; FMCG और IT शेयर्स में ज्यादा खरीदारी

- कॉपी लिंक
शेयर
वित्त-मंत्री बोलीं- IT विभाग आम लोगों को परेशान न करे: अपनी ताकत से डराएं नहीं; जनता की भलाई के लिए काम करें

- कॉपी लिंक
शेयर