world-news

PAK के संदिग्ध आतंकियों के संपर्क में था UP का युवक? कलबुर्गी में हुआ गिरफ्तार; CCB ने खंगाला फोन

August 14, 2026

देश

  • Edited by: अनुराग गुप्ता
  • Updated Aug 14, 2026, 03:59 PM IST

Terror Activities: कर्नाटक के कलबुर्गी में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के 23 वर्षीय युवक मोहम्मद समीर को संदिग्ध गतिविधियों के आरोप में गिरफ्तार किया है।

Image

कलबुर्गी में गिरफ्तार हुआ 23 वर्षीय युवक (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Terror Activities: कर्नाटक के कलबुर्गी में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के 23 वर्षीय युवक मोहम्मद समीर को संदिग्ध गतिविधियों के आरोप में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि मोहम्मद समीर लंबे समय से वॉट्सएप और इंस्टाग्राम के जरिए पाकिस्तान के संदिग्ध आतंकवादियों के संपर्क में था।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि कर्नाटक के कलबुर्गी में गिरफ्तार किया गया उत्तर प्रदेश का रहने वाला 23 वर्षीय एक युवक लंबे समय से वॉट्सएप और इंस्टाग्राम के जरिए कथित तौर पर पाकिस्तान के संदिग्ध आतंकवादियों के संपर्क में था और भारत-विरोधी सामग्री प्रसारित करने वाले सोशल मीडिया समूह का हिस्सा भी था।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी तब दर्ज की गई जब 'सेंट्रल क्राइम ब्रांच' (CCB) के अधिकारियों ने मोहम्मद समीर का मोबाइल फोन खंगाला। समीर बुधवार रात कलबुर्गी के मलागट्टी इलाके में संदिग्ध हरकतें करते हुए पाया गया था।

प्राथमिकी में सीसीबी निरीक्षक अरुण कुमार के हवाले से कहा गया कि, ''मोहम्मद समीर के वॉट्सएप और इंस्टाग्राम अकाउंट की जांच करने पर पता चला कि वह लंबे समय से शहजाद भट्टी और आबिद जट के लगातार संपर्क में था।'' इसमें यह भी कहा गया है कि समीर के मोबाइल फोन में ''राणा हुनैन, आबिद जट और शहजाद भट्टी'' से जुड़े वीडियो मिले।

'फोन में मिले कई विदेशी नंबर'

प्राथमिकी के मुताबिक, समीर के फोन में विदेश के कई नंबर मिले, जिनके जरिए वह वॉट्सएप और इंस्टाग्राम पर लोगों से संपर्क में था। आबिद जट और शहजाद भट्टी के साथ उसके संपर्क संदिग्ध पाए गए और पूछताछ करने पर समीर ने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि वे दोनों पाकिस्तान से हैं।

पुलिस शिकायत में कहा गया है कि फोन पर उन तीनों व्यक्तियों से जुड़ी डिजिटल सामग्री मिली, साथ ही कई ऐसे वीडियो भी मिले जिनमें भारत-विरोधी सामग्री थी।

Anurag Gupta

अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • India

End of Article