technology

महंगे रिचार्ज की तरफ बढ़ीं कंपनियां! Airtel ने बंद किए सस्ते प्लान, क्या अब Jio और Vi भी बढ़ाएंगे दाम? - telecom companies likely to hike mobile tariffs as airtel discontinues affordable plans

August 14, 2026

आने वाले महीनों में मोबाइल रिचार्ज का खर्च बढ़ सकता है। इसकी शुरुआत Airtel ने अपने सस्ते प्रीपेड प्लान्स (जैसे 299 रुपये वाला प्लान) को बंद करके कर दी है, जिसके चलते यूजर्स को अब मजबूरन 349 रुपये या उससे महंगे प्लान्स चुनने पड़ रहे हैं।

Airtel के सस्ते प्लान हुए बंद।

Airtel के सस्ते प्लान हुए बंद। 

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। आने वाले महीनों में मोबाइल रिचार्ज पर होने वाला खर्च बढ़ सकता है। इसकी शुरुआत Airtel ने अपने चुनिंदा सस्ते प्रीपेड प्लान्स को हटाकर कर दी है। कंपनी ने 299 रुपये समेत कुछ कम कीमत वाले प्लान्स बंद कर दिए हैं। Morgan Stanley के मुताबिक, Airtel के एंट्री-लेवल 299 रुपये प्लान के हटने से कुछ कस्टमर्स को अगले उपलब्ध 349 रुपये प्लान को चुनना पड़ सकता है। इसका मतलब है कि ऐसे यूजर्स को हर रिचार्ज पर 50 रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे। अब सबकी नजरें Jio और Vodafone Idea पर टिकी हैं, जिनके पास अभी भी 299 रुपये वाले प्लान मौजूद हैं। एनालिस्ट्स का अनुमान है कि 5G नेटवर्क्स में इनवेस्टमेंट बनाए रखने और बेहतर रिटर्न हासिल करने के लिए कंपनियों को 10-15% टैरिफ बढ़ोतरी की जरूरत पड़ सकती है। Airtel, Jio और Vi ने 2019 से लेकर अब तक 3 बार टैरिफ बढ़ाए हैं। IIFL Capital का कहना है कि 2026 के अंत तक एक और टैरिफ हाइक देखने को मिल सकता है।

एवरेज रेवेन्यू पर यूजर (ARPU) के मामले में Airtel सबसे आगे है, जो 264 रुपये कमा रहा है (जो 250 रुपये से बढ़कर यहां पहुंचा है) और इसका ग्लोबल सब्सक्राइबर बेस 48.7 करोड़ है। ये ARPU BSNL के मुकाबले ढाई गुना ज्यादा है। Jio 215.6 रुपये के ARPU (214 रुपये से बढ़कर) और 53.3 करोड़ सब्सक्राइबर बेस के साथ दूसरे नंबर पर है। घटते सब्सक्राइबर बेस के साथ Vodafone Idea (Vi) का ARPU 177 रुपये (174 रुपये से बढ़कर) है, जबकि BSNL का ARPU 101 रुपये (71 रुपये से 42% की बढ़त) पर है।

नोट- ARPU मार्च-जून FY27 के लिए है, और BSNL का डेटा पूरे FY26 के लिए है।

Mobile User_UnSplash (2)

Vodafone Idea को मिल सकता है फायदा

एनालिस्ट्स के मुताबिक, Vi के सामने आगे दो रास्ते हैं। वह या तो Airtel की तरह सस्ते प्लान्स हटा सकता है या फिर किफायती प्लान्स की तलाश कर रहे कस्टमर्स को अपनी तरफ खींचने के लिए इन्हें जारी रख सकता है।

JM Financial का कहना है कि अगर Vi भी अपने टैरिफ में बदलाव करता है, तो प्रति ग्राहक उसका रेवेन्यू 7–8 रुपये (या 4%) तक बढ़ सकता है।

इसके अलावा, अगली बड़ी टैरिफ बढ़ोतरी तक Vi इस मौके का इस्तेमाल अपना मार्केट शेयर बढ़ाने के लिए कर सकता है। ऐसे यूजर्स जो Vi को सेकेंडरी सिम के तौर पर इस्तेमाल करते हैं, वे इसे अपनी प्राइमरी सिम भी बना सकते हैं।

Airtel की प्रति ग्राहक कमाई 12 रुपये तक बढ़ सकती है

Morgan Stanley का अनुमान है कि देश में 20–30% मोबाइल सब्सक्राइबर्स पहले 349 रुपये से कम वाले प्लान्स पर थे। अगर इनमें से कुछ यूजर्स 349 रुपये वाले प्लान पर शिफ्ट होते हैं, तो ग्रॉस बेसिस पर Airtel का मंथली रेवेन्यू पर कस्टमर करीब 8–12 रुपये तक बढ़ सकता है।

Citi ने इस बढ़त का अनुमान करीब 4 रुपये प्रति महीना लगाया है। 299 रुपये, 319 रुपये, 579 रुपये, 619 रुपये और 649 रुपये जैसे चुनिंदा प्लान्स को हटाने और लगभग 10% कस्टमर्स के ₹50 महंगे प्लान्स पर शिफ्ट होने से Airtel का रेवेन्यू प्रति कस्टमर 5–6 रुपये बढ़ सकता है।