entertainment

Jagjit Singh की खोज है सिंगिग की दुनिया का ये नायाब हीरा, होटल में काम करता था 22 हजार गीत गाने वाला सिंगर - jagjit singh become god father for kumar sanu in bollywood singer was work in hotel before

August 14, 2026

90 के दशक में एक ऐसा सिंगर आया, जिन्होंने एक से बढ़कर एक कल्ट क्लासिक गाने दिए। इस नायाब हीरे को होटल से उठाकर बॉलीवुड में लाने वाले कोई और नहीं, बल्कि जगजीत सिंह थे।

जगजीत सिंह की वजह से ये सिंगर बना 90 का मेलोडी किंग/ फोटो-Instagram

जगजीत सिंह की वजह से ये सिंगर बना 90 का मेलोडी किंग/ फोटो-Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जगजीत सिंह ने अपने पूरे करियर में एक से बढ़कर एक हिट गजलें गाई हैं। आज भी उनकी गजल सुनकर मन को एक अलग का सुकून मिलता है। हालांकि, खुद तो वह एक दिग्गज गायक रहे ही हैं, लेकिन म्यूजिक की दुनिया को उन्होंने एक ऐसा नायाब हीरा दिया, जिन्होंने 90s के दौर में एक से बढ़कर एक कल्ट क्लासिक गाने दिए हैं। कौन हैं वह सिंगर जिन्हें होटल से उठाकर जगजीत सिंह ने बनाया म्यूजिक की दुनिया का किंग, पढ़ें उनकी कहानी।

होटल में जगजीत सिंह ने सुनी थी सिंगर की आवाज

90 के दशक के जिस सिंगर की कहानी हम आपको अपने इस आर्टिकल में बता रहे हैं, वह कोई और नहीं, बल्कि 'एक सनम चाहिए आशिकी के लिए', 'चुरा के दिल मेरा', 'तुझे देखा तो', जैसे कई सुपरहिट गाने देने वाले कुमार सानू हैं। कुमार सानू ने साल 2023 में रियलिटी शो इंडियन आइडल के मंच पर ये खुलासा किया था कि वह एक होटल में गाना गाया करते थे और वहीं से जगजीत सिंह ने उन्हें उठाकर स्टार बनाया है।

दरअसल, शो में एक कंटेस्टेंट ने जगजीत सिंह की 'होठों से छू लो तुम' गजल गाई, तो कुमार सानू को अपने पुराने दिन याद आ गए। 90 के दशक के मशहूर सिंगर ने कहा, "जब मैं मुम्बई आया था, तो इन गानों को गाकर मैंने बहुत पैसे कमाए थे। मैं ये गाने होटल में गाया करता था और हर किसी को 'होठों से छू लो तुम बहुत ही ज्यादा पसंद था। जगजीत सिंह ही वह पहले ऐसे शख्स थे, जिन्होंने मुझे ढ़ुढा था और इंडस्ट्री में लेकर आए।

htbrunch_1648289157_2802375025430929240_1472215388

स्मिता पाटिल की अनरिलीज फिल्म के लिए गाया था गाना

कुमार सानू ने जगजीत सिंह को याद करते हुए आगे कहा, "उन्होंने मुझे मौका दिया और मैनें अपना पहला गाना स्मिता पाटिल और शत्रुघ्न सिन्हा की फिल्म के लिए गाया। हालांकि, वह फिल्म कभी भी रिलीज नहीं हुई। उसके बाद वह मुझे अपनी कार में बिठाकर ले स्टूडियो लेकर आए, कैसेट ली और कल्याण जी भाई को दिखाई। बाद में कल्याण जी भाई ने मुझे मौका दिया।"

_ - 2026-08-14T155734.096

कुमार सानू के अगर सिंगिंग करियर की बात करें तो उन्हें 'किंग ऑफ मेलोडी' भी कहा जाता है। 1990 में वह हिंदी सिनेमा के बेस्ट सिंगर माने जाते थे। उन्होंने अलग-अलग भाषाओं में अपने पूरे करियर में 22 हजार से अधिक गाने गाए हैं। कुमार सानू के नाम एक दिन में 28 गाने रिकॉर्ड करने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है।