Aug 14, 2026 04:03 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
रेनॉल्ट की कारों को भारतीय ग्राहकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। अगर बीते महीने यानी जुलाई, 2026 में हुई मॉडल-वाइज बिक्री की बात करें तो Renault Triber ने टॉप पोजीशन हासिल कर लिया।

रेनॉल्ट मॉडल-वाइज बिक्री जुलाई 2026
केवल
₹7,600/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित
दिग्गज कार निर्माता कंपनी रेनॉल्ट को भारतीय ग्राहकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। अगर बीते महीने यानी जुलाई, 2026 में हुई मॉडल-वाइज बिक्री की बात करें तो हमेशा की तरह रेनॉल्ट ट्राइबर (Renault Triber) ने टॉप पोजीशन पर अपना कब्जा बरकरार रखा है। ट्राइबर ने बीते महीने 11 पर्सेंट की सालाना गिरावट के बावजूद कुल 1,762 यूनिट्स की बिक्री की है। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी जुलाई, 2025 में यह आंकड़ा 1,987 यूनिट्स का था। बता दें कि रेनॉल्ट ट्राइबर देश की सबसे सस्ती 7-सीटर एमपीवी भी है। आइए जानते हैं इस दौरान कंपनी के दूसरे मॉडलों की बिक्री के बारे में विस्तार से।
पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
₹ 11 - 19.3 लाख
₹ 11.6 - 16.67 लाख
₹ 7.48 - 10 लाख
₹ 12 - 20.99 लाख
₹ 6.39 - 9.15 लाख
95% बढ़ी क्विड की बिक्री
बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर कंपनी की सबसे छोटी और किफायती कार रेनॉल्ट क्विड रही। अच्छी बात यह है कि इस एंट्री-लेवल हैचबैक की बिक्री में इस बार शानदार उछाल देखने को मिला है। रेनॉल्ट क्विड ने इस दौरान 95 पर्सेंट की तगड़ी सालाना बढ़ोतरी दर्ज करते हुए कुल 516 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी जुलाई, 2025 में यह आंकड़ा महज 265 यूनिट्स का था।
तीसरे नंबर पर रही नई डस्टर
बिक्री की इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर रेनॉल्ट डस्टर रही। डस्टर ने इस दौरान कुल 512 यूनिट्स कार की बिक्री दर्ज की है। चूंकि यह एक नया मॉडल है, इसलिए ठीक 1 साल पहले यानी जुलाई, 2025 में इस गाड़ी का बिक्री खाता भी नहीं खुला था। वहीं, बिक्री की इस लिस्ट में चौथे नंबर पर रेनॉल्ट किगर रही। किगर ने इस दौरान 56 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 503 यूनिट्स कार की बिक्री की है।
ओवरऑल बिक्री में 28% की बढ़ोतरी
अगर ओवरऑल परफॉर्मेंस पर नजर डालें तो रेनॉल्ट ने जुलाई, 2026 में कुल 3,293 गाड़ियां बेची हैं। जबकि पिछले साल जुलाई, 2025 में कंपनी ने कुल 2,575 यूनिट्स की ही बिक्री की थी। यानी कंपनी ने सालाना आधार पर 28 पर्सेंट की मजबूत बढ़त हासिल की है। हालांकि, मासिक आधार पर देखें तो जून, 2026 की कुल बिक्री (4,063 यूनिट्स) के मुकाबले 19 पर्सेंट की गिरावट दर्ज की गई है।
जानिए रेनॉल्ट ट्राइबर की खासियत
रेनॉल्ट ट्राइबर में 8-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो एंड एप्पल कारप्ले, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, 6-एयरबैग, ईएसपी, हिल स्टार्ट असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और रियर पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं। पावरट्रेन की बात करें तो इसमें 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह 72bhp की पावर और 96Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह कार वैरिएंट वाइज लगभग 20 kmpl का बेहतरीन माइलेज देता है। भारतीय मार्केट में इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग 5.76 लाख से 8.60 लाख रुपये के बीच है।

