Netflix की 'ऑपरेशन सफेद सागर' ग्लोबल टॉप 10 नॉन-इंग्लिश में दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है। कारगिल युद्ध पर बनी इस सीरीज में आलोक श्रीवास्तव की MiG-21 पर कविता भी चर्चा में है।
ओटीटी पर इन दिनों इंडियन ड्रामा सीरीज की खूब चर्चा हो रही है। 6 एपिसोड की यह सीरीज देश के वीर जवानों और भारतीय वायुसेना की बहादुरी की कहानी दिखाती है। खास बात यह है कि सीरीज नेटफ्लिक्स के ग्लोबल टॉप 10 नॉन-इंग्लिश में दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है और 40 देशों में टॉप 10 में अपनी जगह बना चुकी है।
6 एपिसोड की है 'ऑपरेशन सफेद सागर'
यहां बात हो रही है 'ऑपरेशन सफेद सागर' की। यह मिलिट्री ड्रामा सीरीज 7 अगस्त 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। सीरीज का निर्देशन ओनी सेन ने किया है। इसमें सिद्धार्थ, जिम्मी शेरगिल, अभय वर्मा, दिया मिर्जा, आदिल हुसैन और मनु ऋषि चड्ढा जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं।
कारगिल युद्ध की कहानी दिखाती है सीरीज
'ऑपरेशन सफेद सागर' की कहानी 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना के 'गोल्डन एरोज स्क्वाड्रन' यानी नंबर 17 स्क्वाड्रन पर केंद्रित है। सीरीज में भारतीय वायुसेना के जांबाजों की भूमिका और उस दौर के युद्ध से जुड़े महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को दिखाया गया है। इसमें MiG-21 लड़ाकू विमान को भी खास जगह दी गई है, जिसने छह दशक से ज्यादा समय तक भारत की रक्षा में अहम भूमिका निभाई। सीरीज में फ्लाइट कमांडर अजय आहूजा, एयर मार्शल विनोद पाटनी और जनरल परवेज मुशर्रफ जैसी ऐतिहासिक हस्तियों से जुड़े किरदार भी देखने को मिलते हैं। आदिल हुसैन और मनु ऋषि चड्ढा इन अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।
आलोक श्रीवास्तव की कविता ने खींचा ध्यान
सीरीज की कहानी के साथ इसमें इस्तेमाल की गई एक कविता भी दर्शकों का ध्यान खींच रही है। कवि आलोक श्रीवास्तव ने MiG-21 की थीम पर यह कविता लिखी है। इसे अभिनेता शरद केलकर ने अपनी आवाज दी है। कविता के जरिए भारतीय वायुसेना के इस जांबाज लड़ाकू विमान को श्रद्धांजलि दी गई है। आलोक श्रीवास्तव ने सीरीज का हिस्सा बनने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें बहादुर जवानों की कहानी का हिस्सा बनने पर गर्व है। उन्होंने यह भी बताया कि शरद केलकर की आवाज में कविता को मिल रही रिएक्शन से वह काफी खुश हैं।
Scroll to load tweet…
इसे भी पढ़ें: सलमान खान हैट के पीछे आखिर क्या छुपा रहे हैं? SVC63 से जुड़ रहा कनेक्शन
ग्लोबल स्तर पर मिल रही पहचान
'ऑपरेशन सफेद सागर' की खासियत सिर्फ इसकी कहानी नहीं है, बल्कि इसे मिल रही इंटरनेशनल पॉपुलरिटी भी इसे खास बनाती है। नेटफ्लिक्स के ग्लोबल टॉप 10 नॉन-इंग्लिश में सीरीज दूसरे स्थान पर ट्रेंड कर रही है और 40 देशों में टॉप 10 में शामिल है।
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' OTT पर मचाएगी धूम, जानें किस प्लेटफॉर्म पर कब होगी रिलीज ?