ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2027 की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के लिए अभी और इंतजार करना होगा. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास ने GATE 2027 के रजिस्ट्रेशन शेड्यूल में बदलाव किया है. पहले तय प्रोग्राम के अनुसार आवेदन प्रक्रिया शुरू होनी थी, लेकिन अब इसे आगे बढ़ा दिया गया है. नई रजिस्ट्रेशन डेट की घोषणा जल्द किए जाने की उम्मीद है. उम्मीदवारों को सलाह है कि वो किसी रजिस्टर्ड वेबसाइट या सोशल मीडिया पोस्ट के बजाय GATE 2027 की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी सूचना को ही सही मानें.
IIT मद्रास कराएगा GATE 2027
इस साल GATE 2027 परीक्षा का आयोजन IIT मद्रास की ओर से किया जाएगा. रजिस्ट्रेशन शुरू होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gate2027.iitm.ac.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. आवेदन की प्रक्रिया GATE Online Application Processing System यानी GOAPS के माध्यम से पूरी होगी.
उम्मीदवारों को फॉर्म भरते समय अपनी व्यक्तिगत और एजुकेशनल जानकारी दर्ज करनी होगी. इसके साथ जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करने, आवेदन फीस जमा करने और निर्धारित वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी करने की जरूरत होगी. रजिस्ट्रेशन शुरू होने के बाद आवेदन की अंतिम तारीख में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है.
आवेदन से पहले ये जानकारी रखें तैयार
रजिस्ट्रेशन विंडो खुलने से पहले उम्मीदवार जरूरी जानकारी और दस्तावेज तैयार रखें. इनमें नाम, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल या अन्य संपर्क डिटेल और क्वालिफाइंग परीक्षा से जुड़ी जानकारी शामिल है. जरूरी डॉक्यूमेंट भी निर्धारित फॉर्मेट में तैयार रखना चाहिए. उम्मीदवारों को GATE पेपर चुनते समय उपलब्ध पेपर कॉम्बिनेशन की जानकारी ध्यान से देखनी होगी. भारतीय उम्मीदवारों को DigiLocker से संबंधित जरूरी दस्तावेज और निर्देश भी पहले से चेक कर लेनी चाहिए.
नई तारीख जारी होने के बाद उम्मीदवार GOAPS पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. इसके लिए वेबसाइट पर जाकर अकाउंट बनाना होगा, आवेदन फॉर्म भरना होगा, दस्तावेज अपलोड करने होंगे और फीस जमा करना होगा. फॉर्म सबमिट करने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करके सुरक्षित रखना उचित रहेगा.

सपना यादव
दिल्ली में जन्मीं सपना यादव TV9 भारतवर्ष डिजिटल में बतौर असिस्टेंट प्रड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों से ज्यादा के अनुभव के साथ काम जारी है. ह्यूमन इंटरेस्ट, राजनीति, वर्ल्ड, एजुकेशन, नॉलेज, करंट अफेयर्स से जुड़ी खबरों में खास दिलचस्पी रखती हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से BA Hons. हिस्ट्री की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने पत्रकारिता को लक्ष्य बनाया, फिर जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा इन टीवी जर्नलिज्म किया, जामिया से ही हिस्ट्री में मास्टर्स भी किया और फिर इसके बाद गुरु जम्बेश्वर साइंस एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. मास कम्यूनिकेशन में पत्रकारिता की डिग्री लेने के बाद जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा. इसके बाद उन्होंने बतौर ट्रेनी TV9 भारतवर्ष डिजिटल में एक साल तक काम किया. ट्रेनी के दौरान अलग-अलग तरह की खबरों का अनुभव लेने के बाद TV9 भारतवर्ष डिजिटल में असिस्टेंट प्रड्यूसर के पद पर काम शुरू किया. यहां पर एंकरिंग, वॉइस ओवर, वीडियो प्रोडक्शन, न्यूज राइटिंग जैसे काम किए. इस समय वह एजुकेशन डेस्क पर कार्यरत हैं और स्टूडेंट्स के लिए करियर से जुड़े विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, नौकरियों और प्रतियोगी परीक्षाओं और यूनिवर्सिटीज की महत्वपूर्ण जानकारियों को कवर कर रही हैं. सपना यादव को ट्रेवल करना, लिखना- पढ़ना पसंद है और वो प्रकृति को करीब से महसूस करना ज्यादा पसंद करती हैं. पत्रकारिता में सफर अभी जारी है.
Read More