world-news

Nepal Flood Live Updates: नेपाल में बाढ़ के बाद बड़े तूफान का अलर्ट, नुवाकोट में इमरजेंसी घोषित

August 28, 2026

Nepal Flood Live Updates: नेपाल में बुधवार को अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी. अब तक 389 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. जबकि करीब 1500 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं. जिनकी तलाश की जा रही है.

Nepal Flood Live Updates: नेपाल में बुधवार को अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी. अब तक 389 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. जबकि करीब 1500 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं. जिनकी तलाश की जा रही है.

author-image

Suhel Khan

28 Aug 2026

07:16 IST

एडिट

28 Aug 2026

12:17 IST

New Update

Nepal Flash Flood Live Updates

नेपाल आई बाढ़ में अब तक 389 लोगों की मौत Photograph: (ANI)

Nepal Flood Live Updates: नेपाल में बुधवार सुबह आई आई बाढ़ में  मरने वालों की संख्या बढ़कर 389 हो गई है. इनमें से 359 लोगों की मौत नेपाल में हुई है, जबकि तिब्बत में तीन लोगों की जान गई है. जबकि सैकड़ों लोग अभी भी लापता हैं, जिनमें 290 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं. उन्हें खोजने के लिए बचाव अभियान चल रहा है. बताया जा रहा है कि नेपाल-तिब्बत सीमा के पास ग्लेशियर के टूटने से हुए बर्फ और चट्टानों के हिमस्खलन  के कारण बाढ़ आई थी. इससे पानी, कीचड़ और मलबे का तेज बहाव बुधवार को मध्य नेपाल से होकर नीचे की ओर बह निकला, जिससे कई शहर और गांव तबाह हो गए, घर, गाड़ियां, सड़कें और पुल बह गए और पनबिजली परियोजनाओं को नुकसान पहुंचा.

  • Aug 28, 2026 12:17 IST

    नेपाल में अलर्ट, रोका गया राहत- बचाव कार्य 

    एक JCB ड्राइवर ने कहा, “हमारे सीनियर अधिकारियों ने हमें निर्देश दिया कि ऊपर की तरफ पानी का स्तर बढ़ रहा है, इसलिए हमें अपने उपकरणों के साथ सुरक्षित जगह पर चले जाना चाहिए और इंतज़ार करना चाहिए; हमें बताया गया कि अभी काम शुरू न करें बल्कि सिग्नल का इंतज़ार करें. सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है."

    #WATCH | Trishuli, Nepal: A JCB driver says, “Our superiors instructed us, saying the water level was rising upstream, so we should move to a safe location with our equipment and wait; we were told not to start work yet but to wait for the signal… Everyone has been… https://t.co/fdXAPs41T2pic.twitter.com/UbpkyZKnoh

    — ANI (@ANI) August 28, 2026
  • Aug 28, 2026 11:32 IST

    चीन के सिचुआन में आया भूकंप

    चीन के सिचुआन में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए है. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.1 दर्ज की गई. फिलहाल अभी तक जान-माल की कोई खबर सामने नहीं आई है. 

  • Aug 28, 2026 11:20 IST

    नेपाल में बाढ़ के बाद तूफान का अलर्ट

    नेपाल में खतरा टलने के नाम ही नहीं ले रहा है. नेपाल में आई भीषण बाढ़ में करीब 380 से ज्यादा लोगों मौत हो गई और दिन पर दिन यह आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है. ऐसे में नेपाल में बाढ़ के बाद तूफान का अलर्ट है, जिसके चलते नुवाकोट में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है. 

  • Aug 28, 2026 10:58 IST

    Nepal Flash Flood Live: बाढ़ में लापता लोगों की तलाश जारी

    बाढ़ के बाद जारी बचाव अभियान के बीच, लोग बचाए गए और लापता लोगों की सूचियों की जांच कर अपने रिश्तेदारों के बारे में जानकारी प्राप्त कर रहे हैं. एक स्थानीय निवासी ने कहा, “मेरे जीजाजी लापता हैं. हमने उनकी तलाश की लेकिन वे नहीं मिले."

    #WATCH | Nuwakot, Nepal: Amid ongoing rescue operations following the floods, people are checking lists of rescued and missing persons to find information about their relatives.

    One local resident said, “My brother-in-law is missing. We searched for him but could not find him.” pic.twitter.com/sFKS2Pn0Qb

    — ANI (@ANI) August 28, 2026
  • Aug 28, 2026 10:34 IST

    Nepal Flash Flood Live Update: नेपाल में बड़े पैमाने पर जारी अभियान

    नेपाल में आई भीषण बाढ़ पर सीपीआई सांसद पी. संदोष कुमार ने कहा, “हमने नेपाल के लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है और बचाव अभियान बड़े पैमाने पर जारी है. हमने इन प्रयासों में अपना पूरा समर्थन दिया है. स्थिति की गंभीरता का पूरी तरह आकलन करने के लिए हमें अभी और समय चाहिए. हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपनों को खोया है.

    #WATCH | Delhi: On the Nepal flash flood, CPI MP P Sandosh Kumar says, “We have expressed our deepest sentiments towards the people of Nepal, and rescue operations are currently underway on a massive scale. We have extended our full support to the efforts. We now require more… pic.twitter.com/UFUgXekpsk

    — ANI (@ANI) August 28, 2026
  • Aug 28, 2026 10:09 IST

    Nepal Flood Live: लोगों की मदद करने के लिए पहुंच रहे हैं UNICEF के सदस्य

    बाढ़ से प्रभावित इलाकों में बचाव और राहत का काम चल रहा है. UNICEF के सदस्य हालात का जायजा लेने और बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए नुवाकोट पहुंच रहे हैं. UNICEF के एक सदस्य ने कहा, “हम हालात का जायजा ले रहे हैं. हां, हम नेपाल सरकार के साथ मिलकर काम करते हैं."

    #WATCH | Nuwakot, Nepal: Rescue and relief operations are underway in flood-affected areas, with UNICEF members reaching Nuwakot to assess the situation and assist people affected by the floods.

    One of the UNICEF members said, “We are assessing the situation. Yes, we coordinate… pic.twitter.com/w2A89fFrHG

    — ANI (@ANI) August 28, 2026
  • Aug 28, 2026 08:52 IST

    Nepal Flood Live Updates: नेपाल में आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 469, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

    पड़ोसी देश नेपाल में बुधवार को आई अचानक बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 469 हो गई है. जबकि सैकड़ों लोग अभी भी लापता है. बता दें कि जैसे-जैसे रेस्क्यू ऑपरेशन आगे बढ़ रहा है वैसे-वैसे मौतों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है.

  • Aug 28, 2026 08:01 IST

    Nepal Flood Live Updates: नेपाल बाढ़ में अब तक 389 से 392 लोगों की मौत, करीब 1500 लापता

    नेपाल में तिब्बत सीमा के पास ग्लेशियर फटने हिमस्खलन के कारण भोटेकोशी, त्रिशूली और नारायणी नदियों में आई विनाशकारी बाढ़ से अब तक 389 से 392 लोगों की मौत हो चुकी है. आधिकारिक रिपोर्टों के अनुसार, मरने वालों की संख्या बढ़कर 389 से अधिक हो चुकी है, जिनमें चितवन, नवलपरासी पूर्व, धाडिंग और नुवाकोट जैसे जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं. वहीं करीब 1,500 लोग अभी भी लापता हैं. इनमें नेपाल के स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ सैकड़ों विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं. लापता लोगों में 290 के करीब भारतीय नागरिक हैं, जिनमें से अधिकांश कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर गए श्रद्धालु थे. राहत एजेंसियों ने अब तक 84 से अधिक भारतीयों को सुरक्षित रेस्क्यू किया है.

  • Aug 28, 2026 07:59 IST

    Nepal Flood Live Updates: नेपाल में बाढ़ ने ढाया कहर, 3D मैप से की जा रही नुकसान की पुष्टि

    पड़ोसी देश नेपाल में बुधवार को आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी. ऐसे में बाढ़ से हुए नुकसान के आकलन के लिए 3डी मैप की मदद ली जा रही है. नेपाल में 2026 की बाढ़ का 3डी मानचित्र अपडेट कर दिया गया है. जिससे आप रसगाड़ी सीमा चौकी, रसगाड़ी जलविद्युत संयंत्र और बाढ़ में बह गए नदी किनारे के गांवों जैसे क्षेत्रों में हुए नुकसान की पुष्टि कर सकते हैं.