world-news

तिलक नगर के मुस्कान मर्डर केस में पुलिस को मिली सफलता, आरोपी जिम ट्रेनर इमरान का एनकाउंटर - Haribhoomi

August 28, 2026

Delhi Muskan Murder Case: तिलक नगर के मुस्कान मर्डर केस में पुलिस को मिली सफलता, आरोपी जिम ट्रेनर इमरान का एनकाउंटर

Delhi Model Muskan Murder Case: दिल्ली के तिलक नगर में हुए मॉडल मुस्कान की हत्या के मामले में आरोपी इमरान को पुलिस ने एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया है।

Delhi Model Muskan Murder Case

दिल्ली में मॉडल मुस्कान की हत्या के मामले में आरोपी इमरान गिरफ्तार।

  • Published: 28 Aug 2026, 11:32 AM IST
  • Last Updated: 28 Aug 2026, 11:32 AM IST

Delhi Model Muskan Murder Case: दिल्ली के तिलक नगर में 21 साल की मॉडल मुस्कान की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दरअसल  पुलिस ने इस हत्याकांड के आरोपी जिम ट्रेनर इमरान को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। 

पुलिस ने आरोपी को कैसे पकड़ा ?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी आकिब उर्फ इमरान राजौरी गार्डन के नाला रोड पर आने वाला है। जिसके बाद आरोपी को पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने प्लान बनाया।

टीम आरोपी के आने से पहले मौके पर पहुंच गई, जैसे ही आरोपी इमरान  राजौरी गार्डन के नाला रोड पर आया, उसी दौरान इमरान ने टीम को देखकर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग कर दी, और इमरान के दोनों  पैर में भी गोली लग गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

घर में अकेली थी मुस्कान

पुलिस ने घायल इमरान को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवा दिया। इस बीच FSL की टीम ने एनकाउंटर वाली जगह से बैलिस्टिक सबूत जुटाए है। बता दें कि तिलक नगर के महावीर नगर इलाके में बुधवार की शाम घर में घुसकर 21 साल की छात्रा और मॉडल मुस्कान की चाकू मारकर हत्या करने के बाद से इमरान फरार था।

डेढ़ साल से दोनों की थी जान-पहचान

शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृतका की डेढ़ साल से आरोपी की जान-पहचान थी। आशंका है कि दूसरे से दोस्ती की शक में आरोपी ने उसकी हत्या की है। पुलिस को यह भी पता लगा है कि आरोपी आकिब उर्फ इमरान ड्रग एडिक्ट है, और उस पर गैर इरादतन हत्या की कोशिश का एक मामला दर्ज है।

पुलिस पूछताछ में मुस्कान के दोस्त ने बताया कि आरोपी सामान्य व्यवहार नहीं करता था। वह लगातार मुस्कान का पीछा करता था और उससे बातचीत करने के लिए उसे पकड़ लेता था। बातचीत नहीं करने पर वह लगातार उसे परेशान करता था। मुस्कान अपने परिवार के साथ महावीर नगर एरिया में  किराये पर रहती थी। 

पुलिस ने खंगाला CCTV

आरोप है कि 26 अगस्त को जब घर पर मुस्कान अकेली थी तो शाम साढ़े 5 बजे जिम ट्रेनर इमरान उसके घर में आ गया, जिसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इमरान ने मुस्कान पर चाकू से हमला कर दिया। घायल मुस्कान को तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  पुलिस ने जब इस वारदात से जुड़ा सीसीटीवी खंगाला तो 5.40 बजे इमरान मुस्कान के घर के अंदर जाते हुए दिखा। पुलिस अब इस मामले में गिरफ्तार इमरान से पूछताछ करेगी।