world-news

सहरसा में NEET-JEE 2026 के मेधावियों का सम्मान: एक ही परिवार के 3 भाई-बहनों ने रचा रिकॉर्ड, चादर-मोमेंटो देकर किया सम्मानित - Saharsa News

August 2, 2026

सहरसा के देव रिसोर्ट में रविवार शाम नीट और जेईई 2026 परीक्षा में सफल हुए मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में एक समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्तियों, शिक्षाविदों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, जिन्हों

.

समारोह में जिला परिषद के उपाध्यक्ष धीरेंद्र यादव, राजद के प्रदेश महासचिव धनिक लाल मुखिया, एनएसयूआई के पूर्व संयोजक मनीष कुमार, भाजपा के जिला प्रवक्ता अमर ज्योति जायसवाल और अजय आजाद सहित कई प्रतिष्ठित शिक्षाविद तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

सभी अतिथियों ने मेधावी छात्र-छात्राओं को चादर ओढ़ाकर और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

एक ही परिवार के तीन भाई-बहन को मिली सफलता कार्यक्रम का एक विशेष क्षण तब आया जब एक ही परिवार के तीन भाई-बहनों को नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

अतिथियों ने इस उपलब्धि को परिवार की मेहनत, लगन और शिक्षा के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। उन्होंने इसे अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत भी कहा।

आयोजक डॉ. चंदन कुमार और नंदन कुमार ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनकी यह उपलब्धि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है।

आयोजकों ने बताया कि ऐसे सम्मान समारोहों का उद्देश्य विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाना और अन्य युवाओं को भी कठिन परिश्रम कर अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित करना है।

नीट की परीक्षा इस बार बहुत ही बेहतर रही तीन बच्चों के पिता रोहित कुमार ने कहा कि नीट की परीक्षा इस बार बहुत ही बेहतर रही और इसका जीता उदाहरण है कि उनके दो बेटे और एक बेटी बेहतर अंक पाकर नीट की परीक्षा मे सफलता हासिल किया है।

जेईई 2026 परीक्षा में सफल होने वाले विद्यार्थियों में सोनू कुमार, सत्यम कुमार, विश्वास आनंद और सक्षम ठाकुर शामिल थे। नीट 2026 में रजनीश कुमार, साक्षी कुमारी, प्रह्लाद कुमार, रहमत अली, विवेक कुमार,

राजेश कुमार,सुधांशु कुमार, बादल प्रकाश, बिभांशु कुमार, मंजेश कुमार,दिवाकर कुमार, रूचि कुमारी, कोमल कुमारी, सान्या ज़मीर, आरोही कुमारी और मीनू कुमारी को सम्मानित किया गया। समारोह के अंत में सभी सफल विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।