Updated On: Aug 02, 2026 | 07:11 PM IST
विज्ञापन
सार
Anupam Kher Viral Reel: अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर वायरल GEN-Z रील को बोमन ईरानी, रणवीर शौरी और प्रवीन डबास के साथ रीक्रिएट किया। वहीं फ्रेंडशिप डे पर उनकी भावुक पोस्ट भी चर्चा में है।

अनुपम खेर, बोमन ईरानी, रणवीर शौरी और प्रवीण डबास (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
विस्तार
Anupam Kher GEN-Z Trend: दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से चर्चा में हैं। गंभीर मुद्दों पर बेबाक राय रखने वाले अनुपम इस बार अपने हल्के-फुल्के और मजेदार अंदाज से फैंस का दिल जीत रहे हैं। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वायरल GEN-Z रील को रीक्रिएट किया है, जिसे दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।
अनुपम खेर द्वारा शेयर किए गए वीडियो में उनके साथ अभिनेता बोमन ईरानी, रणवीर शौरी और प्रवीन डबास भी नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि ये चारों कलाकार साल 2006 में रिलीज हुई चर्चित फिल्म ‘खोसला का घोसला’ में साथ काम कर चुके हैं। इतने साल बाद इन कलाकारों को एक साथ देखकर फैंस भी काफी उत्साहित नजर आए। वीडियो के साथ अनुपम खेर ने मजेदार कैप्शन लिखा कि खोसला और खुराना की कभी नहीं बनी, यहां भी नहीं! जय हो।
वायरल छात्र प्रदर्शन वाली रील का रीक्रिएशन
दरअसल, यह वीडियो दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए हालिया छात्र प्रदर्शन के दौरान वायरल हुई एक लोकप्रिय रील से प्रेरित है। इस वायरल क्लिप में इस्तेमाल हुए गाने तेरी गलियों में ना रखेंगे कदम को ही अनुपम खेर और उनके साथियों ने भी अपने अंदाज में रीक्रिएट किया है। वीडियो में चारों कलाकारों की कॉमिक टाइमिंग और एक्सप्रेशन को सोशल मीडिया यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
फ्रेंडशिप डे पर शेयर किया भावुक संदेश
रील के अलावा अनुपम खेर ने फ्रेंडशिप डे के मौके पर भी एक भावुक पोस्ट साझा की। उन्होंने लिखा कि दोस्त सिर्फ जिंदगी को खुशहाल नहीं बनाते, बल्कि मुश्किल समय में हिम्मत, भरोसा और मानसिक सुकून भी देते हैं। उनकी यह पोस्ट भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
ये भी पढ़े- रितेश देशमुख की नौकरी खतरे में है, अलायंस में सलमान खान का बयान सुनकर चौंके फैंस
वर्क फ्रंट पर कई बड़े प्रोजेक्ट्स
अगर अनुपम खेर के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो उन्होंने हाल ही में ‘ये प्रेम मोल लिया’ की शूटिंग पूरी की है। सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसके अलावा वह अपनी आगामी फिल्म ‘श्री रामभूमि’ की शूटिंग में भी व्यस्त हैं। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने के साथ-साथ अनुपम खेर लगातार फिल्मों में भी नए और दिलचस्प किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं।
