world-news

Nana Patekar Pasd Away: नाना के एक सबक से शाहरुख कैसे बने अच्छे एक्टर? SRK ने बताया पहली मुलाकात का वो दिलचस्प किस्सा

October 8, 2026

Nana Patekar Death Live Update: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर (Nana Patekar) के निधन के बाद फिल्म जगत से जुड़ी एक भावुक श्रद्धांजलि सामने आई है। 

प्रसिद्ध एक्टर शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ने नाना पाटेकर के साथ बिताए उन पलों को याद करते हुए उनके बेबाक स्वभाव (Nature), अभिनय (Acting) के प्रति समर्पण और अनोखे अंदाज में प्यार (Love) जताने की आदत का जिक्र किया। 

उन्होंने बताया कि नाना उनके लिए सिर्फ एक वरिष्ठ कलाकार नहीं, बल्कि मेंटर (Mentor), शिक्षक (Teacher), आलोचक और अच्छे दोस्त (Friend) भी थे।

When I first met him, out of awe and awkwardness I fiddled with my hair. He slapped my hand away and said 'hero ki tarah Baal mat bana...tu actor hai'!
He didn't flatter you. He didn't tell you what you wanted to hear. He told you what you needed to hear. That was Nana.… pic.twitter.com/fRAhE3Olk2

— Shah Rukh Khan (@iamsrk) October 8, 2026

जब शहरुख घबराहट में संवारने लगे थे अपने बाल

किंग खान ने नाना से हुई पहली मुलाकात का एक दिलचस्प किस्सा शेयर (Sharing) किया है। एक्स अकाउंट ('X' Account) पर पोस्ट कर शाहरुख (SRK) ने लिखा कि नाना से पहली बार सेट पर मिलते समय वह घबराहट में अपने बाल संवारने लगे थे। 

तभी नाना ने उनका हाथ हटाते हुए समझाया कि हीरो जैसी छवि बनाने से ज्यादा जरूरी एक अच्छा एक्टर बनना है। उनकी यह सीख आज भी उनके दिल में बसी हुई है।

नाना कई बार डांटकर भी जताते थे अपना प्यार

उन्होंने नाना को स्पष्टवादी और ईमानदार इंसान बताते हुए कहा कि वे कभी किसी की चापलूसी नहीं करते थे। उनका स्वभाव भले ही सख्त दिखाई देता था, लेकिन उसके पीछे अपनों के लिए गहरा प्यार छिपा रहता था। नाना कई बार डांटकर भी अपना स्नेह जताते थे।

यह भी पढ़ें: Nana Patekar Passes Away: नाना पाटेकर के अनसुने किस्से! रज़ा मुराद ने बताया कैसे करते थे किसानों की मदद

कैरम के अच्छे खिलाड़ी थे नाना, लेते थे आनंद

शाहरुख ने नाना के साथ कैरम खेलने, चाय पीने (Tea) और लंबी बातचीत करने के पलों को भी याद किया। उन्होंने बताया कि नाना कैरम के बेहतरीन खिलाड़ी (Player) थे और अक्सर अपने दोस्तों को हराकर जीत (Victory) का आनंद लेते थे।

नाना की एक्टिंग और हंसी हमेशा दिलों में जिंदा रहेंगी

भावुक संदेश में शाहरुख ने लिखा कि काश उन्हें नाना के साथ एक बार फिर बैठने, बातें करने और कैरम खेलने का मौका मिल पाता। उन्होंने नाना के अभिनय, हंसी और यादों को हमेशा जीवित रखने की बात कहते हुए उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी।

यह भी पढ़ें: Nana Patekar Funeral: 9 से 10 बजे होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार, राजकीय सम्मान के साथ दी जाएगी अंतिम विदाई