world-news

Viral Video: ओ-हो-हो-हो पर बच्चों ने किया ऐसा क्यूट डांस, वीडियो देख चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान, सामने खड़े बच्चे ने लूटी महफिल

October 8, 2026

Viral Video: ओ-हो-हो-हो पर बच्चों ने किया ऐसा क्यूट डांस, वीडियो देख चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान, सामने खड़े बच्चे ने लूटी महफिल

बच्चों के किया जोरदार डांस Image Credit source: Instagram/ bobby.dancer_original •

नन्हे बच्चों की शरारत और मासूमियत भला किसे पसंद नहीं आती. उनकी छोटी-छोटी हरकतें भी कई बार ऐसा पल बना देती हैं, जिसे देखकर चेहरे पर अपने आप मुस्कान आ जाती है. इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है, जिसमें स्कूल के कुछ छोटे बच्चे क्लासरूम के अंदर जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं. बच्चों के डांस का अंदाज इतना प्यारा है कि वीडियो देखने वाला शायद ही अपनी हंसी रोक पाए.

इंस्टाग्राम पर @bobby.dancer_original नाम के अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो में कई छोटे बच्चे स्कूल यूनिफॉर्म में दिखाई दे रहे हैं. बच्चे क्लासरूम में डांस की प्रैक्टिस कर रहे हैं और सामने बज रहे गाने की धुन पर अपने-अपने अंदाज में स्टेप कर रहे हैं. खास बात यह है कि बच्चों को किसी बात की झिझक नहीं है. जिसे जैसा स्टेप समझ आ रहा है, वह उसी तरह पूरे मजे के साथ डांस कर रहा है.

सामने खड़े बच्चे ने लूटी महफिल

वीडियो में तारे गिन-गिन गाना बज रहा है. गाना तो आपने कई बार सुना होगा, लेकिन बच्चों ने जिस अंदाज में इस पर डांस किया, उसने पूरे वीडियो को खास बना दिया. बच्चों के चेहरे की मुस्कान, उनके एक्सप्रेशन और डांस के दौरान दिखने वाली मस्ती साफ नजर आती है. ऐसा लगता है कि वे कैमरे की बिल्कुल परवाह नहीं कर रहे और बस अपने दोस्तों के साथ डांस का मजा ले रहे हैं.

हालांकि, वीडियो का सबसे मजेदार हिस्सा तब आता है, जब गाने में ओ-हो-हो-हो वाली लाइन बजती है. जैसे ही यह धुन आती है, बच्चे एक खास तरह का स्टेप करने लगते हैं. उनका यह छोटा सा डांस मूव इतना क्यूट है कि सोशल मीडिया यूजर्स भी इसे देखकर खुश हो गए. बच्चों का सिंपल सा स्टेप ही वीडियो की सबसे बड़ी खासियत बन गया है.

इन सभी बच्चों के बीच क्लास में सामने की तरफ खड़ा एक बच्चा खास तौर पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. ओ-हो-हो-हो सुनते ही उसका डांस करने का अंदाज देखने लायक है. वह जिस कॉन्फिडेंस और खुशी के साथ मूव करता है, उसे देखकर लगता है कि वह डांस का पूरा मजा ले रहा है. शायद यही वजह है कि वीडियो देखने वाले बार-बार इसी बच्चे के डांस की बात कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: ठंड में स्कूटर से काम पर पहुंची कर्मचारी तो पसीजा बॉस का दिल, थमा दी 43 लाख की BMW

वीडियो में ओ-हो-हो-हो वाले हिस्से का इंतजार करने के लिए टेक्स्ट भी लिखा गया है. यानी वीडियो शेयर करने वाले को पहले से पता था कि गाने का यही हिस्सा बच्चों के डांस को सबसे ज्यादा मजेदार बनाने वाला है. सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आते ही लोगों ने इसे खूब पसंद किया. कमेंट सेक्शन में यूजर्स बच्चों की मासूमियत और उनके एक्सप्रेशन की तारीफ करते नजर आए. एक यूजर ने लिखा, सामने खड़ा बच्चा पूरा इंजॉय कर रहा है.

यहां देखिए वीडियो

आयुष कुमार

आयुष कुमार

आयुष कुमार, टीवी9 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. अशोक और चाणक्य की धरती बिहार से हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की तालीम हासिल की है. पत्रकारिता में तीन साल से तिल को बिना ताड़ बनाए किसी भी सोशल मुद्दे को 360 डिग्री समझाने की कोशिश करते हैं. अमर उजाला, फिरकी डॉट इन से अपने पत्रकारीय सफर की शुरुआत की है. पाठकों तक सरल शब्दों में खबरें पहुंचाना उद्देश्य रहा है. लेखन की इस दुनिया में दिलचस्पी इसलिए बढ़ गई, क्योंकि बचपन से ही काफी ज्यादा बातूनी रहे हैं. फिलहाल, टीवी9 में फीचर राइटिंग करते हुए सोशल मीडिया की नब्ज पकड़ने में माहिर हो गए है. अजीबोगरीब खबरों को गजब तरीके से लिखकर आप सबके सामने पेश करते हैं.

Read More

google button