Nana Patekar Death: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर (Nana Patekar) के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर के निधन के बाद अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उन्हें भावुक श्रद्धांजलि दी। अजय देवगन ने नाना के साथ फिल्म ‘अपहरण’ (Apaharan) की एक तस्वीर साझा करते हुए उनके अभिनय और प्रभावशाली व्यक्तित्व को याद किया।
Not many made us happy, sad and feel anger quite the way Nana did. His presence was powerful, his performances unforgettable, and his absence will now be deeply felt.
Rest well, Nana…Om Shanti. 🙏 pic.twitter.com/a6hKRFNqUY
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) October 8, 2026
अजय देवगन ने क्या लिखा?
अजय देवगन ने लिखा कि नाना पाटेकर ने जिस तरह लोगों को खुशी, (Nana Patekar Funeral) दुख और गुस्सा महसूस कराया, वैसा बहुत कम कलाकार कर पाए। उन्होंने नाना की दमदार मौजूदगी और यादगार अभिनय को याद करते हुए कहा कि अब उनकी कमी गहराई से महसूस होगी। अजय ने अपनी पोस्ट के अंत में लिखा- “Rest well, Nana… Om Shanti.”
अजय और नाना की साथ में यादगार फिल्म
अजय देवगन और नाना पाटेकर (Nana Patekar Funeral) ने फिल्म ‘अपहरण’ में साथ काम किया था। अजय ने इसी फिल्म की तस्वीर के साथ नाना को याद किया। दोनों कलाकारों की ऑन-स्क्रीन मौजूदगी दर्शकों के बीच काफी चर्चित रही थी।
डोंजे फार्महाउस पर होगी अंतिम विदाई
नाना पाटेकर (Nana Patekar Funeral) का पुणे के डोंजे गांव स्थित फार्महाउस से खास जुड़ाव था। इसी जगह पर उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही हैं। नाना पाटेकर (Nana Patekar Funeral) की सामाजिक संस्था नाम फाउंडेशन से जुड़े लोगों और स्थानीय लोगों की ओर से अंतिम संस्कार स्थल पर व्यवस्थाएं की जा रही हैं। उनके पार्थिव शरीर को पुणे पहुंचने के बाद अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा, जिसके बाद उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।
महाराष्ट्र सरकार ने किया राजकीय सम्मान का ऐलान
महाराष्ट्र सरकार ने नाना पाटेकर (Actor Nana Patekar Passes Away) को पूर्ण राजकीय सम्मान (Full State Honours) के साथ अंतिम विदाई देने का फैसला किया है। महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री आशीष शेलार ने इसकी जानकारी दी। यह फैसला मराठी रंगमंच के साथ-साथ हिंदी और मराठी सिनेमा में नाना पाटेकर के योगदान को देखते हुए लिया गया है।
यह भी पढ़ें: Nana Patekar Death: ‘शेखर टुनाइट’ में जाने वाले थे नाना पाटेकर, शो पोस्टपोन होने पर शेखर सुमन बोले- काश ऐसा न हुआ होता
अंतिम दर्शन के लिए पहुंचेंगे फैंस और फिल्मी सितारे
नाना पाटेकर (Nana Patekar Funeral) के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। पुणे में अंतिम संस्कार को लेकर सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था भी बढ़ाई जा रही है। उनके पार्थिव शरीर के पहुंचने के बाद डोंजे फार्महाउस पर लोगों को अंतिम दर्शन का अवसर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Nana Patekar Death Live Updates: CM ने पुणे एयरपोर्ट पर नाना पाटेकर को दी श्रद्धांजलि, कुछ ही देर में होगा अंतिम संस्कार
गोवा में हुआ पोस्टमार्टम, सुबह हुआ निधन
नाना पाटेकर (Nana Patekar Funeral Timing)के निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, बैम्बोलिम ले जाया गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की गई। (Nana Patekar Death)इससे पहले उन्हें गोवा स्थित मणिपाल अस्पताल ले जाया गया था। डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक उन्हें सीपीआर देकर बचाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। अस्पताल में उन्हें सुबह करीब 5:20 बजे मृत घोषित किया गया।
यह भी पढ़ें: Nana Patekar Death
पांच दशक से ज्यादा का शानदार फिल्मी सफर
नाना पाटेकर (Nana Patekar Movies) ने हिंदी और मराठी सिनेमा के साथ रंगमंच में भी अपनी अलग पहचान बनाई। 'परिंदा', 'क्रांतिवीर', 'अब तक छप्पन', 'वेलकम' और 'नटसम्राट' जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया। उन्हें तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और पद्मश्री समेत कई सम्मान मिले। उनके निधन की खबर के बाद फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
यह भी पढ़ें: Former Justice Statement: पूर्व जस्टिस रवींद्रन का बड़ा बयान, बोले- कांग्रेस शासन में भी हुआ था SIR, इसका मतलब यह नहीं कि चुनाव आयोग पर सरकार का नियंत्रण है