world-news

MP Domicile Certificate: घर बैठे कैसे बनाएं? जानें जरूरी Documents और आवेदन का पूरा तरीका

October 7, 2026

MP Domicile Certificate:मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के लोगों के लिए मूल निवास प्रमाण पत्र एक जरूरी दस्तावेज है। मध्य प्रदेश मूल निवास (MP Domicile Certificate) प्रमाण पत्र राज्य में रहने वाले व्यक्ति के निवास की पुष्टि करता है। इसका इस्तेमाल सरकारी नौकरी, स्कूल-कॉलेज में प्रवेश, छात्रवृत्ति और कई सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किया जाता है

मूल निवास प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं?

मध्य प्रदेश में स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र की सेवा ऑनलाइन उपलब्ध है। इसके लिए MP e-District या MP e-Services के जरिए आवेदन किया जा सकता है। इसके अलावा नागरिक लोक सेवा केंद्र , MP-Online kiosk जैसी सेवाओं के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन में मांगी गई जानकारी भरनी होती है और जरूरी दस्तावेज लगाने होते हैं। आवेदन जमा करने के बाद उसकी स्थिति भी ऑनलाइन देखी जा सकती है। MP e-Services पोर्टल पर आवेदन की स्थिति और जारी प्रमाण पत्र की जांच की सुविधा भी दी गई है।

मूल निवास प्रमाण पत्र के लिए कौन से Documents लगेंगे?

मूल निवास प्रमाण पत्र (MP Mool Niwasi Praman Patra) के लिए आवेदन करते समय  आधार कार्ड और निवास का प्रमाण जरूरी होता है। निवास के प्रमाण के लिए राशन कार्ड, वोटर कार्ड, बिजली बिल, टेलीफोन बिल या पासपोर्ट जैसे दस्तावेज लगाए जा सकते हैं। इसके साथ स्व-घोषणा पत्र और मध्य प्रदेश का स्थानीय निवासी होने से जुड़ा प्रमाण भी मांगा जा सकता है। दस्तावेज योजना और आवेदन की प्रक्रिया के अनुसार अलग हो सकते हैं। 

मूल निवास प्रमाण पत्र का Status कैसे देखें?

आवेदन करने के बाद आप अपने प्रमाण पत्र का Status ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए MP e-District Portal  (mpedistrict.gov.in) पर जाएं और आवेदन की स्थिति देखें विकल्प चुनें। यहां अपना Application Number डालकर आवेदन की स्थिति देखी जा सकती है। प्रमाण पत्र जारी होने के बाद इसी पोर्टल के जरिए उससे जुड़ी जानकारी और वैधता भी जांची जा सकती है। 

घर बैठे कैसे बनाएं Domicile Certificate ?

मध्य प्रदेश में घर बैठे CM जन सेवा 181 (CM HELPLINE NO. 181) के जरिए स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए 181 पर कॉल करना होगा और मूल निवास प्रमाण पत्र की सेवा के लिए आवेदन करना होगा। अगर आपकी Samagra Member ID की Aadhar e-KYC पूरी है, तो आधार में दर्ज जानकारी के आधार पर प्रमाण पत्र मोबाइल पर WhatsApp के जरिए मिल सकता है। यह सेवा निःशुल्क है।

ये भी पढ़ें:भोपाल समेत 25 से ज्यादा जिलों में बारिश-आंधी के आसार, इंदौर में सबसे कम 17.2 डिग्री पारा

लेखक