entertainment

76 साल की उम्र में 'डिस्को डांसर' बने Mithun Chakraborty, रूस के टीवी शो में मचाया धमाल; वीडियो वायरल - mithun chakraborty dance on his iconic song jimmy jimmy aaja aaja on russian tv show after 44 years

October 7, 2026

वेटरन एक्टर मिथुन चक्रवर्ती का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह डिस्को डांसर फिल्म के गाने पर नाचते दिख रहे हैं।

मिथुन चक्रवर्ती का वीडियो (फोटो क्रेडिट- एक्स)

मिथुन चक्रवर्ती का वीडियो (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. सामने आया मिथुन चक्रवर्ती का वीडियो

  2. डिस्को डांसर के गाने पर नाचे एक्टर

  3. रूस के दौर पर गए मिथुन चक्रवर्ती

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के वेटरन एक्टर मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) किसी अलग पहचान के मोहताज नहीं हैं। कुछ दिन पहले मिथुन दा रूस के दौरे पर मौजूद रहे, जहां वह बतौर इंटरनेशनल गेस्ट मॉस्को इंटरनेशनल फिल्म वीक में शामिल हुए।

इस बीच सोशल मीडिया पर मिथुन चक्रवर्ती का एक लेटेस्ट वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह रूस के एक टीवी शो के मंच पर अपनी कल्ट क्लासिक फिल्म डिस्को डांसर के आइकॉनिक जिमी जिमी आजा आजा... पर डांस करते दिख रहे हैं। आइए एक नजर उनके इस वीडियो पर डालतें हैं-

76 के उम्र में मिथुन चक्रवर्ती का कमाल का डांस

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मिथुन चक्रवर्ती का एक वीडियो सामने आया है, जो रूस के एक रियलिटी शो का प्रोमो है, जिसमें मिथुन बतौर मेहमान मौजूद रहे। इस शो में आने के लिए मिथुन दा को शो के सदस्यों ने सम्मान दिया है और उनकी लोकप्रिय फिल्म डिस्को डांसर का जिमी जिमी आजा आजा... (Jimmy Jimmy Aaja Aaja) गाना बजाया, जिस पर मिथुन चक्रवर्ती 76 साल की उम्र में थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- 36 साल पहले Sunny Deol ने मिथुन चक्रवर्ती से छीन ली थी फिल्म, पिता धर्मेंद्र की वजह से बदली गई थी कास्ट

mithun chakraborty Jimmy Jimmy song

आलम ये है कि अब मिथुन चक्रवर्ती का ये लेटेस्ट वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है और हर कोई एक्टर के इस डांस की जमकर तारीफ कर रहा है। जिसकी वजह से वीडियो वायरल हो रहा है। बता दें फिल्म डिस्को डांसर को साल 1982 में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था और इसका जिमी जिमी आजा आजा... सिनेमा जगत के इतिहास में कल्ट माना जाता है। 

Mithtun Dada on a Russian Show We have heard stories on how disco dancer was played in every street of Russia And 45 years later the craze is still there https://t.co/tZ9JwPIcFt

— Tanish (@tanish0508) October 5, 2026

मालूम हो कि रूस में मिथुन चक्रवर्ती के चाहने वालों की तादाद काफी ज्यादा है। एक वक्त पर मिथुन को रूस का सुपरस्टार माना जाता था। उनकी फिल्म डिस्को डांसर को रूस में काफी अधिक सफलता मिली थी, जिसकी वजह से वहां के लोग मिथुन चक्रवर्ती को जिमी नाम से पुकारने लगे थे। 

मिथुन चक्रवर्ती की अगली फिल्म

बात की जाए बतौर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की अगली फिल्म के बारे में तो उसका नाम जेलर 2 है, जिसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है। रजनीकांत के साथ मिथुन की ये फिल्म 15 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।