Aug 31, 2026 03:48 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

मुख्य बातें
- Monte Carlo Fashions Ltd के शेयर आने वाले दिनों में एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे
- कंपनी एक शेयर पर 20 रुपये का डिविडेंड दे रही है

Monte Carlo Fashions Ltd ने निवेशकों के लिए डिविडेंड का ऐलान किया है।
Dividend Stock: चर्चित कपड़े बेचने वाली कंपनी Monte Carlo Fashions Ltd ने डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने एक शेयर पर योग्य निवेशकों को 20 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। बता दें, आज सोमवार को कंपनी के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। बीएसई में स्टॉक 543.80 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 525.75 रुपये के इंट्रा-डे लो लेवल तक आ गया।
स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी के अनुसार कंपनी एक शेयर पर योग्य निवेशकों को 20 रुपये का डिविडेंड देगी। इस डिविडेंड के लिए कंपनी ने 22 सितंबर की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। यानी जिन निवेशकों का नाम कंपनी के रिकॉर्ड बुक में इस दिन रहेगा उन्हें ही डिविडेंड का लाभ होगा।
इससे पहले कंपनी ने 2024 में एक शेयर पर 20 रुपये का डिविडेंड दिया था। 2023 में भी कंपनी ने हर शेयर पर 20 रुपये का डिविडेंड निवेशकों को बांटा था। बता दें, 2022 से कंपनी हर शेयर पर योग्य निवेशकों को 20 रुपये का डिविडेंड देती आ ही है।
शेयर बाजार में कंपनी का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा (Monte Carlo Fashions Ltd share performance)
Monte Carlo Fashions Ltd के शेयर, स्टॉक मार्केट संघर्ष ही कर रहे हैं। पिछले 3 महीने में स्टॉक की कीमतों में 4.47 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। 1 साल में कंपनी के शेयरों का दाम 7 प्रतिशत लुढ़क चुका है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 3.61 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। Monte Carlo Fashions Ltd का बीएसई में 865 रुपये 52 वीक हाई है। वहीं, 465 रुपये 52 वीक लो लेवल है। कंपनी का मार्केट कैप 1097 करोड़ रुपये का है।
लॉन्ग टर्म में भी संघर्ष ही कर रहा स्टॉक
दो साल में स्टॉक का दाम 24 प्रतिशत गिरा है। वहीं, तीन साल में स्टॉक की कीमतों में 29 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। बता दें, 5 साल में पोजीशनल निवेशकों को कंपनी ने 50 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। जोकि सेंसेक्स इंडेक्स 33 प्रतिशत की रिटर्न की तुलना में काफी अधिक है। हालांकि, 10 साल में इस स्टॉक का दाम महज 15 प्रतिशत बढ़ा है। यह सेंसेक्स इंडेक्स के 170 प्रतिशत की रिटर्न की तुलना में कुछ भी नहीं है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singh
तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।
See Less