world-news

Mirzapur The Movie Box Office: पहले हफ्ते में ही 'मिर्जापुर' ने लगाई डबल सेंचुरी, हिट हो रहा सीरीज को फिल्म में बनाने का फार्मूला

September 11, 2026

Mirzapur The Movie Box Office: पहले हफ्ते में ही ‘मिर्जापुर’ ने लगाई डबल सेंचुरी, हिट हो रहा सीरीज को फिल्म में बनाने का फार्मूला

मिर्जापुर द मूवी ने कितने कमाए?

Mirzapur The Movie Box Office Day 7: बॉलीवुड फिल्म मिर्जापुर को जितना प्यार ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर मिला था वैसा ही प्यार इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भी मिलता नजर आ रहा है. इस फिल्म की खूब तारीफ हो रही है. फिल्म की कमाई बता रही है कि इसका कलेक्शन और भी दमदार साबित होगा. फिलहाल अपने पहले हफ्ते में ही वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में इस फिल्म ने 200 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर लिया है. जबकी रिलीज के दूसरे वीकेंड में इसकी कमाई में और भी इजाफा देखने को मिल सकता है. लोगों के बीच मिर्जापुर का क्रेज हमेशा से रहा है. अब बड़ी स्क्रीन पर भी फैंस इसे देखने के लिए काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं.

मिर्जापुर द मूवी ने रिलीज के 7वें दिन 10.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. अभी तक कोई भी दिन ऐसा नहीं रहा है जब फिल्म की कमाई सिंगल डिजिट में दर्ज की गई हो. वहीं इस फिल्म को विदेशों से भी काफी फायदा मिल रहा है. आइए जानते हैं कि एक हफ्ते में दुनियाभर में मिर्जापुर द मूवी ने कितने कमा लिए हैं.

मिर्जापुर ने दुनियाभर में कितने रुपये कमाए?

मिर्जापुर द मूवी ने भारतीय सिनेमाघरों में नेट कलेक्शन के आधार पर 7 दिनों में 148.45 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. वहीं फिल्म ने ग्रॉस कलेक्शन के मामले में 7 दिनों में 176.94 करोड़ रुपये की कमाई की है. इस फिल्म को विदेशों से भी काफी फायदा मिला है. मिर्जापुर द मूवी का ओवरसीज कलेक्शन 35.50 करोड़ रुपये का हो चुका है. इस कलेक्शन को अगर मिला लिया जाए तो मिर्जापुर द मूवी ने दुनियाभर में 212.44 करोड़ रुपये की कमाई कर के दिखा दी है. फिल्म अगर अपने दूसरे वीकेंड में अच्छी कमाई कर ले जाती है तो इसका कलेक्शन 300 करोड़ के आसपास भी हो सकता है.

ये भी पढ़ें- Haiwaan: दूसरा क्या कर रहा है? प्रियदर्शन ने हैवान के लिए अक्षय कुमार और सैफ अली खान को ही क्यों चुना?

शानदार है मिर्जापुर द मूवी की कास्ट

मिर्जापुर द मूवी का बजट रिपोर्ट्स के मुताबिक 250 करोड़ रुपये का बताया जा रहा है. इस बजट के मुकाबले फिल्म की कमाई अच्छी जा रही है. फिल्म की कास्ट में अधिकतर सितारे ऐसे हैं जो ओटीटी पर भी अपना जलवा दिखा चुके हैं. पंकज त्रिपाठी, जितेंद्र कुमार, अली फजल, रसिका दुग्गल, देव्येंदु शर्मा, अभिषेक बनर्जी और श्वेता त्रिपाठी जैसे कलाकारों फिल्म में भी धूम मचाते नजर आ रहे हैं. देखने वाली बात होगी कि क्या इस फिल्म की कमाई 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाती है. अगर ये फिल्म बड़ी सक्सेस हासिल कर ले जाती है तो सीरीज को फिल्म में कन्वर्ट करने का पैंतरा काम आ जाएगा और अगर ये एक ट्रेंड बन जाए तो ये कोई ताज्जुब की बात नहीं होगी.

पुनीत उपाध्याय

पुनीत उपाध्याय

पत्रकारिता जगत में 7 साल पूरे कर चुके पुनीत उपाध्याय रायबरेली से ताल्लुक रखते हैं. वे टीवी 9 के डिजिटल विंग में साल 2022 से सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. कला, संगीत, सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक रखते हैं. साथ ही इससे जुड़ी हर छोटी, बड़ी और रोचक खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं. इसके अलावा वे अन्य बीट्स में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पुनीत मानते हैं कि कला सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि उससे इतर अंतरमन से जुड़ने और समाज से रूबरू होने का एक सार्थक जरिया भी है. CSJM कानपुर युनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद पुनीत ने ITMI (इंडिया टुडे मीडिया इंस्टिट्यूट) से मास कॉम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा का कोर्स किया है. पुनीत की पहली जॉब आज तक में थी जहां उन्होंने 4 साल सब एडिटर की पोस्ट पर काम किया और मनोरंजन बीट के लिए अपनी सेवाएं दीं. पुनीत की रुचि लिखने में है और वे कलम की धार से समाज में बदलाव लाने में विश्वास रखते हैं. इसके अलावा उनकी रुचि आध्यात्म, साहित्य, गायन, दर्शन, क्रिकेट और मनोविज्ञान में है.

Read More

google button