Mirzapur The Movie Advance Booking: पंकज त्रिपाठी की 'मिर्जापुर द मूवी' की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है और इसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है.
Mirzapur The Movie Advance Booking: पंकज त्रिपाठी की 'मिर्जापुर द मूवी' की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है और इसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/09/01/mirzapur-1-2026-09-01-11-01-37.jpg)
Mirzapur Photograph: (Excel Movies)
Mirzapur The Movie Advance Booking: ओटीटी की मोस्ट पॉपुलर सीरीज 'मिर्जापुर' अब सिनेमाघरों में धमाल मचाने आ रही है. लंबे समय से फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' की चर्चा तेज हैं और फैंस के बीच इसे लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट भी है. वहीं, अब फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है और इसे प्री टिकट सेल में भौकाल मचा दिया है. तो चलिए जानते हैं फिलहाल फर्स्ट डे के लिए इसने कितने टिकट सेल किए हैं.
'मिर्जापुर द मूवी' एडवांस बुकिंग कलेक्शन
'मिर्जापुर द मूवी' को लेकर फैंस में काफी क्रेज देखने को मिल रहा है. वहीं, एक दिन पहले फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है और इसने अब तक करोड़ों का कलेक्शन भी कर लिया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'मिर्जापुर द मूवी' ने देशभर में हिंदी में 2डी फॉर्मेट में पहले दिन अभी तक 23 हजार 813 टिकटों की प्री सेल की है. इसी के साथ इस फिल्म ने बिना ब्लॉक सीटों के फिलहाल 78.89 लाख रुपये कमा लिए हैं.
2 करोड़ के करीब पहुंचा कलेक्शन
पंकज त्रिपाठी ( Pankaj Tripathi) और अली फजल (Ali Fazal) स्टारर फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' ने जहां ब्लॉक सीटों के साथ लाखों में कमाई की है, वहीं ब्लॉक सीटों के साथ इसका प्री सेल कलेक्शन 1.87 करोड़ रुपये हुआ है. फिलहाल फिल्म 4 सितंबर को रिलीज होने वाली हैं और इसमें अभी 3 दिन और बाकि हैं, ऐसे में इसकी एडवांस बुकिंग में बंपर तेजी आने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें- 'वो डस्टबिन है, बिग बॉस 20 के लिए परफेक्ट', सना मकबूल और माही विज की टूटी दोस्ती? एक्ट्रेस ने साधा निशाना
कितने की मिल रही फिल्म की टिकट?
ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म्स के अनुसार, 'मिर्जापुर: द मूवी' के टिकटों की कीमतें शहर और थिएटर के हिसाब से काफी अलग-अलग हैं. फिलहाल कई बड़े शहरों में टिकट रेट 149 रुपये से शुरू होकर प्रीमियम में 1,800 रुपये से ज्यादा तक पहुंच रहे हैं. मुंबई समेत कई शहरों में सामान्य शो के टिकट 149 से 500 रुपये के बीच हैं, जबकि प्रीमियम फॉर्मेट और खास शो के लिए दर्शकों को कहीं ज्यादा कीमत चुकानी पड़ रही है.
कहानी को लेकर फैंस में कन्फ्यूजन
फिल्म के ऐलान के बाद से ही फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर इसकी कहानी सीजन 3 के बाद होगी या सीरीज की किसी पुरानी कहानी के बीच की कहानी दिखाई जाएगी. दरअसल, ‘मिर्जापुर’ की कहानी में कई ऐसे किरदार हैं, जिनकी अलग-अलग सीजन में मौत हो गई है. लेकिन अली फजल ने इस कन्फ्यूजन को दूर कर दिया है. उन्होंने फिल्म और सीरीज के कनेक्शन को लेकर बात करते हुए इशारा किया है कि ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को समझने के लिए दर्शकों को पूरे सीरीज दोबारा देखने की जरूरत नहीं पड़ेगी. लेकिन उन्होंने ये भी बताया कि सीजन 1 के शुरुआती एपिसोड फिल्म के लिए अहम है.
कब रिलीज होगी ‘मिर्जापुर: द मूवी’?
फिल्म की रिलीज डेट की बात करें तो ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है और इसे एक्सेल एंटरटेनमेंट के रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले को लेकर फ्रेंचाइजी की टीम ही इससे जुड़ी हुई है. अब देखना होगा कि ये फिल्म दर्शकों का दिल जीत पाती है या नहीं.
ये भी पढ़ें- Badshah और Isha Rikhi ने किया तलाक का ऐलान, शादी के 5 महीने बाद ही दोनों ने अलग किए रास्ते