Minister Kedar Kashyap Accident: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में रविवार दोपहर मंत्री केदार कश्यप के काफिले के साथ सड़क हादसा हो गया। जूनवानी के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पहले मंत्री की कार को टक्कर मारी। इसके बाद अनियंत्रित हुई स्कॉर्पियो मंत्री के फॉलो वाहन से जा भिड़ी।
हादसे में फॉलो वाहन में सवार 4 पुलिस जवान घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए कोंडागांव जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक मंत्री केदार कश्यप को गंभीर चोट नहीं आई है और वे सुरक्षित हैं।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/08/23/screenshot-2026-08-23-154502-2026-08-23-15-52-38.png)
यह भी पढ़ें: Breaking News Live Update 22 August: मां से नाराज होकर घर से निकली थी रोहित पवार के PA की 15 साल की बेटी, अगले दिन नाले में मिली लाश
फरसागुड़ा से कोंडागांव आ रहे थे मंत्री
जानकारी के मुताबिक, मंत्री केदार कश्यप अपने गृह ग्राम फरसागुड़ा से कोंडागांव की ओर आ रहे थे। इसी दौरान कोंडागांव से जगदलपुर की ओर जा रही एक स्कॉर्पियो जूनवानी के पास अचानक मंत्री के काफिले के सामने आ गई।
स्कॉर्पियो ने पहले मंत्री की कार को टक्कर मारी। टक्कर के बाद वाहन अनियंत्रित हो गया और सीधे काफिले के फॉलो वाहन से जा भिड़ा। हादसा इतना जोरदार था कि फॉलो वाहन को काफी नुकसान पहुंचा।
/bansal-news/media/post_attachments/8dd93f00-d75.png)
यह भी पढ़ें: CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर सक्रिय हुआ मानसून, 15 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में सबसे ज्यादा 108 मिमी बारिश
4 जवान घायल, अस्पताल में इलाज जारी
टक्कर के बाद फॉलो वाहन में सवार पुलिस जवानों को चोटें आईं। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस टीम ने घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी घायल जवानों को कोंडागांव जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
फिलहाल चारों जवानों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी हालत को लेकर विस्तृत मेडिकल जानकारी सामने नहीं आई है।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/08/23/screenshot-2026-08-23-154456-2026-08-23-15-52-38.png)
यह भी पढ़ें: Aaj ka Rashifal 24 August 2026: धनु दूसरों के बहकावे में आने से बचें, कुंभ को मिल सकता है अटका हुआ पैसा, पढ़ें मकर-मीन दैनिक राशिफल
मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और हादसे में क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को देखा। पुलिस अब हादसे की वजह की जांच कर रही है। साथ ही स्कॉर्पियो चालक से पूछताछ और हादसे से जुड़ी अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।
फिलहाल मंत्री केदार कश्यप सुरक्षित हैं। हादसे में दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा है। समय पर मदद मिलने से बड़ा हादसा टल गया।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/08/23/screenshot-2026-08-23-154452-2026-08-23-15-52-38.png)
यह भी पढ़ें: MP Teacher Recruitment: शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, नीलम पार्क में 3 दिन से भूख हड़ताल बैठे जुटे प्रदेशभर के युवा