world-news

MDU में HOD ऑफिस से 36 हजार कैश बरामद: रोहतक में यूनिवर्सिटी ने बनाई कमेटी; छात्रों से अवैध वसूली करने के लगे थे आरोप - Rohtak News

July 13, 2026

रोहतक24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
रोहतक के एमडीयू में शारीरिक शिक्षा विभाग के HOD ऑफिस से बरामद राशि को गिनते हुए कमेटी के सदस्य। - Dainik Bhaskar

रोहतक के एमडीयू में शारीरिक शिक्षा विभाग के HOD ऑफिस से बरामद राशि को गिनते हुए कमेटी के सदस्य।

रोहतक की महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (MDU) के शारीरिक शिक्षा विभाग के पूर्व HOD (हेड ऑफ डिपार्टमेंट) भगत सिंह राठी के ऑफिस में नए HOD डॉ. जितेंद्र ने चार्ज संभालते ही कार्रवाई कर दी। यूनिवर्सिटी की तरफ से बनाई जांच कमेटी ने ऑफिस का ताला खोलकर अंदर से 36,830 रुपए बरामद किए, जो यूनिवर्सिटी अकाउंट में जमा करवा दिए।

शारीरिक शिक्षा विभाग के पूर्व HOD डॉ. भगत सिंह राठी पर छात्रों से फेयरवेल पार्टी के नाम से अवैध वसूली की गई थी, जिसकी शिकायत विभाग के ही प्रोफेसरों ने वीसी प्रो. मिलाप सिंह पूनिया से की। वीसी ने तुरंत एक्शन लेते हुए कार्यकारी परिषद की मीटिंग में भगत सिंह राठी को सस्पेंड करते हुए डॉ. जितेंद्र सिंह को नया HOD बनाया था।

शारीरिक शिक्षा विभाग के HOD ऑफिस में जाते हुए कमेटी के सदस्य।

शारीरिक शिक्षा विभाग के HOD ऑफिस में जाते हुए कमेटी के सदस्य।

चार्ज संभालते ही HOD की कार्रवाई

शारीरिक शिक्षा विभाग के HOD डॉ. जितेंद्र सिंह ने कमेटी के साथ मिलकर पहले दिन ही कार्रवाई कर दी। डॉ. जितेंद्र ने कमेटी के सामने ऑफिस का दरवाजा खोला और अंदर अलमारी से पैसों का एक पैकेट बरामद किया, जिसमें 36830 रुपए मिले। इस पूरे मामले की वीडियोग्राफी भी करवाई गई।

यूनिवर्सिटी अकाउंट में जमा करवाई राशि

डॉ. जितेंद्र ने कमेटी के सामने पैसों की गिनती करवाई और रिपोर्ट तैयार करके कमेटी के साइन करवाए। साथ ही बरामद की गई राशि को यूनिवर्सिटी के अकाउंट में जमा करवा दिया। अब रुपयों के बारे में यूनिवर्सिटी प्रशासन ही कोई फैसला लेगा।

शारीरिक शिक्षा विभाग के HOD ऑफिस में कार्रवाई के दौरान बाहर खड़े स्टूडेंट।

शारीरिक शिक्षा विभाग के HOD ऑफिस में कार्रवाई के दौरान बाहर खड़े स्टूडेंट।

ऑफिस से फाइल लेकर गया भगत सिंह राठी

एमडीयू के शहीद भगत सिंह छात्र संगठन के अध्यक्ष प्रदीप मोटा ने HOD रहे भगत सिंह राठी की एक वीडियो बनाई, जिसमें भगत सिंह राठी शनिवार को अपने साथ ऑफिस से फाइल लेकर गाड़ी में रख रहे है। भगत सिंह राठी दोबारा वापस आते, उससे पहले ही अन्य प्रोफेसर एकत्रित हो गए, जिसके बाद ऑफिस पर नए HOD ने अपना ताला लगा दिया था।

वीसी ने संज्ञान लेते हुए की कार्रवाई

छात्र नेता प्रदीप मोटा ने बताया कि छात्रों ने डॉ. भगत सिंह राठी के खिलाफ कई बार शिकायत दी है, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही थी। वीसी प्रो. मिलाप सिंह पूनिया ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की और भगत सिंह राठी को सस्पेंड करके एक जांच कमेटी बनाई, जिसने आज ऑफिस खोलकर रुपए बरामद किए हैं।

शारीरिक शिक्षा विभाग के HOD ऑफिस में कार्रवाई करती जांच कमेटी।

शारीरिक शिक्षा विभाग के HOD ऑफिस में कार्रवाई करती जांच कमेटी।

कमेटी ने ऑफिस से बरामद की राशि

कमेटी के सदस्य कुलताज ने बताया कि पूर्व एचओडी भगत सिंह राठी पर छात्रों से अवैध वसूली करने के आरोप लगे है, जिस मामले में कमेटी ने ऑफिस का दरवाजा खोलकर 36,830 रुपए बरामद कर लिए है। इसकी रिपोर्ट वीसी को भेज दी है। साथ ही बरामद रुपयों को यूनिवर्सिटी अकाउंट में जमा करवाया गया है।

.

खबरें और भी हैं...

  • फरार कारीगर की तलाश में UP पहुंची रोहतक पुलिस: 700 ग्राम सोना चोरी का मामला; CCTV में कैद हुई वारदात

    700 ग्राम सोना चोरी का मामला; CCTV में कैद हुई वारदात|रोहतक,Rohtak - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • रोहतक में 48 घंटे बाद मिला दूसरे बच्चे का शव: जेएलएन नहर में 2 बच्चों के डूबने का मामला; भाखरा हेड पर SDRF ने निकाला

    जेएलएन नहर में 2 बच्चों के डूबने का मामला; भाखरा हेड पर SDRF ने निकाला|रोहतक,Rohtak - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • रोहतक MDU में नशे का जाल फैलने का दावा: गर्ल्स हॉस्टल के पीछे मिली बीयर की बोतलें, AMVA ने उठाए सवाल

    गर्ल्स हॉस्टल के पीछे मिली बीयर की बोतलें, AMVA ने उठाए सवाल|रोहतक,Rohtak - Dainik Bhaskar0:36
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • रोहतक में नहर में डूबे बच्चे का नहीं लगा सुराग: नहाने के लिए गए थे 2 सगे भाई, एक का शव बरामद, SDRF चल रही सर्च ऑपरेशन

    नहाने के लिए गए थे 2 सगे भाई, एक का शव बरामद, SDRF चल रही सर्च ऑपरेशन|रोहतक,Rohtak - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर