sports

FIFA World Cup 2026: सेमीफाइनल के ब्लॉकबस्टर मुकाबले का शेड्यूल जारी, इन टीमों के बीच होगी जंग

July 13, 2026

Time Published: Monday, July 13, 2026, 16:51 [IST]

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 अपने सबसे रोमांचक पड़ाव पर पहुंच गया है। टॉप की चार टीमों ने धमाकेदार मुकाबलों के बाद सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब सेमीफाइनल में इन चार में से कोई दो टीमें ही फाइनल तक का सफर तय करने में कामयाब हो सकेगी। ऐसे में फुटबॉल फैंस के बीच अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को लेकर चर्चाओं का माहौल गर्म है।

कब होगा पहला सेमीफाइनल मुकाबला (FIFA World Cup 2026)

फीफा वर्ल्ड कप में होने वाले सेमीफाइनल का पहला मुकाबला 15 जुलाई को स्पेन और फ्रांस के बीच खेला जाएगा। वहीं, 16 जुलाई को होने वाले दूसरे सेमीफाइनल में मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना का सामना इंग्लैंड से होगा। चारों ही टीमें इस समय बेहतरीन फॉर्म में हैं, जिससे फुटबॉल फैंस को दो हाई-वोल्टेज मैच देखने को मिलेंगे।

FIFA World Cup 1

फ्रांस के सामने स्पेन की चुनौती

टूर्नामेंट में अब तक फ्रांस का प्रदर्शन बेहद दबदबा बनाने वाला रहा है। फ्रांसीसी टीम ने अपने पिछले मुकाबले बड़े अंतर से जीते हैं, जिसके कारण उन्हें इस सेमीफाइनल में जीत का सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा है। दूसरी तरफ स्पेन की टीम को भी कम नहीं आंका जा सकता। स्पेन ने अपने पिछले दो नॉकआउट मैचों में पुर्तगाल और बेल्जियम जैसी मजबूत टीमों को शिकस्त देकर अंतिम-4 में जगह बनाई है। ऐसे में फ्रांस के लिए स्पेन के डिफेंस को भेदना आसान नहीं होगा।

इंग्लैंड और अर्जेंटीना के बीच कांटे की टक्कर

फीफा विश्व कप के इतिहास में स्पेन और फ्रांस के बीच अब तक केवल एक बार भिड़ंत हुई है। साल 2006 के विश्व कप में फ्रांस ने स्पेन को 3-1 से हराया था। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला इंग्लैंड और अर्जेंटीना के बीच खेला जाएगा। डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना का सफर इस बार थोड़ा संघर्षपूर्ण रहा है। टीम ने केप वर्डे, मिस्र और स्विट्जरलैंड के खिलाफ बेहद करीबी मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल का टिकट कटाया है। पिछले कुछ मैचों में अर्जेंटीना का खेल उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है।

इंग्लैंड बनाम अर्जेंटीना का मैच 16 जुलाई भारतीय समयानुसार (IST) रात 12:30 बजे अटलांटा स्टेडियम में खेला जाने वाला है। विश्व कप इतिहास में दोनों देशों के बीच काफी पुराना इतिहास रहा है। दोनों टीमें अब तक विश्व कप में 5 बार आमने-सामने आ चुकी हैं, जिसमें से 3 बार इंग्लैंड ने और 2 बार अर्जेंटीना ने जीत दर्ज की है।