world-news

दिल्ली में सील होंगी चार मंजिला से ऊपर की अवैध इमारतें, सत्य निकेतन में इमारत ढहने के बाद MCD का आदेश

September 7, 2026

Delhi Building Collapse: दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार को इमारत गिरने के बाद MCD ने एक्शन लेना शुरू कर दिया है. एमसीडी ने इस घटना के बाद राजधानी की चार मंजिला से अधिक ऊंची अवैध इमारतों को सील करने का आदेश दिया है.

Delhi Building Collapse: दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार को इमारत गिरने के बाद MCD ने एक्शन लेना शुरू कर दिया है. एमसीडी ने इस घटना के बाद राजधानी की चार मंजिला से अधिक ऊंची अवैध इमारतों को सील करने का आदेश दिया है.

author-image

New Update

MCX Action on Delhi Building Collapse

सत्य निकेतन में इमारत ढहने के बाद MCD का एक्शन Photograph: (ANI)

Delhi Building Collapse: दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत ढहने की घटना में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है. इस घटना के बाद दिल्ली नगर निगम (MCD) ने चार मंजिला से अधिक ऊंची सभी अवैध इमारतों को तुरंत सील करने का आदेश दिया है. बता दें कि एमसीडी ने ये कार्रवाई रविवार को पांच मंजिला पेइंग गेस्ट आवास के रूप में इस्तेमाल हो रही इमारत के गिरने के बाद की है.

इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई. इसके साथ ही दिल्ली के महापौर प्रवेश वाही ने अवैध निर्माण की अनुमति देने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है. उन्होंने कहा कि जवाबदेही तय की जाएगी और ऐसी इमारतों के निर्माण की अनुमति देने के दोषी पाए गए अधिकारियों के खिलाफ तत्काल बर्खास्तगी सहित कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई- प्रवेश वाही

दिल्ली के मेयर प्रवेश वाही ने कहा कि ये निर्देश तत्काल कार्यान्वयन के लिए जारी किए गए हैं. इसके साथ उन्होंने साफ किया कि सत्य निकेतन हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. वाही ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "दिल्ली के सत्य निकेतन भवन हादसे के दोषियों को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा."

दिल्ली के सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे के दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

चार मंजिल से अधिक वाले सभी अवैध निर्माणों को तत्काल सील किया जाएगा और दोषी अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल बर्खास्त किया जाएगा।

ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए…

— Pravesh Wahi (@praveshwahi) September 6, 2026

चार मंजिला से अधिक ऊंची अवैध इमारतों पर कार्रवाई का आदेश

इस घटना के बाद एमसीडी ने निर्देश दिया है कि चार मंजिला से अधिक ऊंची अवैध इमारतों को तुरंत सील किया जाए. इस आदेश का उद्देश्य संभावित रूप से असुरक्षित इमारतों को कब्जे में रहने से रोकना है. नगर निगम की इस कार्रवाई से यह सवाल भी उठ खड़ा हुआ है कि इस तरह के निर्माण की अनुमति कैसे दी गई और क्या प्रवर्तन के लिए जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई करने में विफल रहे. महापौर प्रवेश वाही ने कहा है कि अवैध निर्माणों की अनुमति देने के लिए जिम्मेदार पाए जाने वाले अधिकारियों को कड़ी सजा भुगतनी पड़ेगी.

सत्य निकेतन में पांच मंजिला पीजी इमारत गिरी

बता दें कि कल यानी रविवार दोपहर दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में एक इमारत ढह गई. जिसमें पीजी चल रहा था. ये इमारत लगभग तीन दशक पुरानी थी. दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके स्थित इस इमारत का इस्तेमाल छात्रों के लिए पेइंग गेस्ट आवास के रूप में किया जा रहा था. सोमवार दोपहर ये पांच मंजिला इमारत अचानक ढह गई, जिससे कई लोग मलबे के नीचे दब गए.

अधिकारियों ने बताया कि बचाव दल द्वारा रात भर चलाए जा रहे अभियान के दौरान 15 से 20 लोगों के मलबे के नीचे फंसे होने की आशंका जताई गई. इस घटना में छह लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि बचाव एजेंसियां ​​ढही हुई इमारत के अंदर फंसे लोगों को ढूंढने और बाहर निकालने के लिए अभी रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं.

घायलों को एम्स ट्रॉमा सेंटर में कराया गया भर्ती

इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं. अखिल भारतीय आयुर्वेद विज्ञान संस्थान (AIIMS) के ट्रॉमा सेंटर ने बताया कि घटना के बाद 10 घायलों को भर्ती कराया गया है. बचाव अभियान में कई एजेंसियां ​​शामिल थीं और टीमें मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए घटनास्थल पर तलाशी अभियान चला रही हैं.

ये भी पढ़ें: दिल्ली हादसे का पहला VIDEO आया सामने, सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा CCTV में कैद, अब तक 6 की मौत

दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया मामला

इस घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने इमारत के मालिक हरिराम और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. आरोपियों के खिलाफ साउथ कैंपस पुलिस स्टेशन में गैर इरादतन हत्या, भवन के रखरखाव में लापरवाही और दूसरों की सुरक्षा को खतरे में डालने से संबंधित आरोप लगाए गए हैं. पुलिस द्वारा दर्ज किए गए इस मामले में, हादसे के बाद की गई नागरिक कार्रवाई के साथ-साथ आपराधिक जांच भी शामिल है. जांच के तहत इमारत के मालिक और अन्य की भूमिका के साथ-साथ भवन की स्थिति और निर्माण से संबंधित सवालों की भी पड़ताल की जाएगी.

ये भी पढ़ें: ‘हमें बचाओ...’ मलबे से आ रही बच्चों की आवाजें, 25-30 बच्चों के दबे होने की आशंका, दिल्ली में इमारत गिरने से मची चीख-पुकार