Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 3: अली फजल (Ali Fazal), पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) और दिव्येंदु (Divyendu) स्टारर 'मिर्जापुर: द मूवी' (Mirzapur The Movie) ने सिनेमाघरों में भौकाल मचाया हुआ है. 4 सितंबर को रिलीज हुई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही हैं और महज तीन दिनों में ही 100 करोड़ के आंकड़े के करीब पहुंच गई है. चलिए जानते हैं, फिल्म ने अब तक कितने करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
'मिर्जापुर द मूवी' का सिनेमाघरों में भौकाल
ओटीटी की ब्लॉकबस्टर वेबसीरीज 'मिर्जापुर' अब बड़े पर्दे पर फैंस का मनोरंजन कर रही है. कालिन भैया, गुड्डू भैया और मुन्ना भैया को बड़े पर्दे पर देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है, यहीं वजह है कि लोग सिनेमाघरों में फिल्म देखने पहुंच रहे हैं. इसने ओपनिंग डे में 25.50 करोड़ से खाता खोला था. फिर दूसरे दिन यानी शनिवार को इसने कमाई में तेजी दिखाते हुए 32 करोड़ का कलेक्शन किया थाय
फिल्म ने तीसरे दिन कितनी की कमाई?
वहीं, अब 'मिर्जापुर द मूवी' के तीसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है और ये 100 करोड़ कमाने से बस चंद कदम दूर है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'मिर्जापुर द मूवी' ने रिलीज के तीसरे दिन (Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 3) यानी संडे को 36 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ इस फिल्म की भारत में तीन दिनों की नेट कमाई 93.75 करोड़ रुपये हो गई है.
ये भी पढ़ें- Entertainment News Live Updates: 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'हनुमान अंश', ‘गोलमाल 5’ पर आया बड़ा अपडेट
'मिर्जापुर द मूवी' ने बनाया ये रिकॉर्ड
वहीं, 'मिर्जापुर द मूवी' ने रिलीज के तीसरे दिन एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. दरअसल ये फिल्म संडे को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली साल 2026 की तीसरी फिल्म बन गई है. इसने आवारापन 2 के 26.82 करोड़ और धमाल 4 के 28.4 करोड़ के फर्स्ट संडे के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. साल की फर्स्ट संडे सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में पहले नंबर पर धुरंधर 2-121 करोड़, दूसरे नंबर पर बॉर्डर 2-57.2 फिर मिर्जापुर द मूवी- 36 करोड़ कमाए हैं.
मिर्जापुर द मूवी की स्टारकास्ट
मिर्जापुर द मूवी की स्टारकास्ट की बात करे तो पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा और श्वेता त्रिपाठी के अलावा फिल्म में रसिका दुग्गल, हर्षिता गौर, अभिषेक बनर्जी, राजेश तैलंग, श्रिया पिलगांवकर, सोनल चौहान, रवि किशन और जितेंद्र कुमार जैसे कलाकार शामिल हैं. फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है और कहानी पुणीत कृष्णा ने लिखी है. फिल्म में रवि किशन (Ravi Kisan) एंट्री भी चर्चा में बनी हुई हैं, लोगों को उनका काम बेहद पसंद आ रहा है और उनकी तारीफ कर रहे हैं.
मिर्जापुर द मूवी के बारे
बता दें, फिल्म 4 सितंबर को हिंदी और तेलुगु डब वर्जन में सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी.. 'मिर्जापुर द मूवी' को अमेजन एमजीएम स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट ने पेश किया है और इसे एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है. वहीं, ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के बजट की बात करें तो रिपोर्ट के मुताबिक, ये करीब 250 करोड़ में बनी है. हालांकि ये सिर्फ आकाड़ा है, मेकर्स ने इसकी ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की है. लेकिन जिस तरह से फिल्म कमाई कर रही है, इससे साफ है कि ये आसानी से अपना बजट निकाल लेगी.
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20 के प्रीमियर से पहले इस टीवी एक्ट्रेस ने खींचे हाथ, ठुकराया ऑफर, जानें क्या है वजह