Mahindra Scorpio Lifestyler Launch Date: महिंद्रा अपने नए पिकअप वाहन को भारत में ‘महिंद्रा स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर’ के नाम से पेश करेगी।
Mahindra Scorpio Lifestyler Launch Date/Image Credit: X Handle
Modified Date: August 15, 2026 / 10:03 pm IST
Published Date: August 15, 2026 9:38 pm IST
HIGHLIGHTS
- महिंद्रा समूह ने शुक्रवार को अपने वैश्विक पिकअप वाहन का अनावरण किया।
- इस पिकअप को भारत में ‘महिंद्रा स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर’ के नाम से पेश किया जाएगा।
- स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर को अप्रैल 2027 तक भारतीय बाजार में उतारा जाएगा।
Mahindra Scorpio Lifestyler Launch Date: मुंबई: महिंद्रा समूह ने शुक्रवार को अपने वैश्विक पिकअप वाहन का अनावरण किया, जिसे भारत में ‘महिंद्रा स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर’ के नाम से पेश किया जाएगा। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कहा कि स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर को अप्रैल 2027 तक भारतीय बाजार में उतारा जाएगा और इसकी शुरुआती शोरूम कीमत 19.79 लाख रुपए से कम होगी। कंपनी ने शनिवार को अपनी ‘इलेक्ट्रिक एसयूवी बीई6-स्पोर्टेक’ की नई श्रृंखला भी पेश की। ‘स्पोर्टेक’ की डिलीवरी 26 अगस्त से शुरू होगी।
हमारे लिए यह आगे बढ़ने का अवसर: नलिनीकांत गोलागुंटा
महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के वाहन प्रभाग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नलिनीकांत गोलागुंटा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमें लगता है कि ग्राहक बिना समझौते के विकल्प चाहते हैं और हमारे लिए यह आगे बढ़ने का अवसर है।’’ (Mahindra Scorpio Lifestyler Launch Date) उन्होंने कहा, ‘‘हम ग्राहकों में ऐसे वाहन की बढ़ती मांग देख रहे हैं जो प्रौद्योगिकी, सुरक्षा और रोजमर्रा के इस्तेमाल के आराम से समझौता किए बिना वास्तविक क्षमता प्रदान करे।’’
बाजारों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर
Mahindra Scorpio Lifestyler Launch Date: मुंबई स्थित महिंद्रा इंडिया डिजाइन स्टूडियो (एमआईडीएस) में डिजाइन और चेन्नई स्थित महिंद्रा रिसर्च वैली (एमआरवी) में विकसित स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर को वैश्विक बाजारों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। कंपनी ने पिकअप के तीन संस्करण वैली एडिशन, रीफ एडिशन और ट्रेल एडिशन भी पेश किए हैं।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Ranchi Student Protest : 12 दिन से आंदोलन, अब आर-पार की तैयारी! हजारों छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से मिलने पर अड़े
- MP Brijlal Targets Akhilesh Yadav: ‘सपा सरकार में चौपट हुई शिक्षा व्यवस्था, नक़ल माफियाओं को मिलता था बढ़ावा’, इस दिग्गज भाजपा सांसद ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना
- Bollywood Independence Day : भारत से मेलबर्न तक गूंजा ‘जन गण मन’! बॉलीवुड सितारों ने तिरंगे के साथ मनाया आजादी का जश्न
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
Web Title: Mahindra Scorpio Lifestyler Full Specification
advertisement will close in 10 seconds ×