Saharanpur Road Accident News: सहारनपुर जिले में हुए एक भीषण सड़क हादसे में ITBP के DIG और उनके ड्राइवर की मौत हो गई।
Saharanpur Road Accident News/image: Social Media
Modified Date: August 15, 2026 / 10:13 pm IST
Published Date: August 15, 2026 10:10 pm IST
HIGHLIGHTS
- उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में हुआ भीषण सड़क हादसा।
- सड़क हादसे में ITBP के DIG और उनके ड्राइवर की मौत हो गई।
- हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
Saharanpur Road Accident News: सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में तेज रफ्तार वाहन के डिवाइडर से टकराने के बाद सामने से आ रही एक कार से टकरा जाने से भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के एक उप महानिरीक्षक (डीआईजी) और उनके चालक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार यह हादसा सुबह करीब 11 बजे सरसावा थाना क्षेत्र के अंतर्गत देहरादून-पंचकूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। मृतकों की पहचान आईटीबीपी के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) परमिंदर सिंह (52) और उनके चालक रामशरण (35) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि डीआईजी के गनर जय राम (38) को गंभीर चोटें आई हैं।
घायलों का इलाज जारी
सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अभिनंदन सिंह ने बताया कि, हादसे में सामने से आ रही स्विफ्ट कार में सवार तीन लोग भी घायल हुए हैं। उनकी पहचान गुरुनानक सिंह (49), देवेंद्र कौर (55) और गुरनाम सिंह (57) के रूप में हुई है। सभी घायलों को इलाज के लिए पिलखनी स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। (Saharanpur Road Accident News) एसएसपी ने बताया कि डीआईजी और उनके दो सहयोगियों को लेकर जा रही स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से टकरा गई और उछलकर दूसरी लेन में चली गई, जहां सामने से आ रही कार से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। उन्होंने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने परमिंदर सिंह और रामशरण को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पंजाब के रहने वाले थे DIG परमिंदर सिंह
Saharanpur Road Accident News: एसएसपी ने बताया कि परमिंदर सिंह मूल रूप से पंजाब के रोपड़ के रहने वाले थे और वर्तमान में जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में तैनात थे। वह उत्तराखंड के मसूरी में प्रशिक्षण पूरा करने के बाद हरियाणा के अंबाला जा रहे थे। हादसे की जानकारी मिलने के बाद जिलाधिकारी अरविंद चौहान और एसएसपी अभिनंदन सिंह भी पिलखनी मेडिकल कॉलेज पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में विस्तृत कार्रवाई की जा रही है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Mahindra Scorpio Lifestyler Launch Date: महिंद्रा ने पेश की अपनी नई पिकअप स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर, भारत में इस दिन होगी लॉन्च, कीमत और फीचर्स जानें यहां
- Ranchi Student Protest : 12 दिन से आंदोलन, अब आर-पार की तैयारी! हजारों छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से मिलने पर अड़े
- MP Brijlal Targets Akhilesh Yadav: ‘सपा सरकार में चौपट हुई शिक्षा व्यवस्था, नक़ल माफियाओं को मिलता था बढ़ावा’, इस दिग्गज भाजपा सांसद ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
प्रश्न 1: सड़क हादसा कहां हुआ?
उत्तर: यह सड़क हादसा उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के सरसावा थाना क्षेत्र में देहरादून-पंचकूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ।
प्रश्न 2: सड़क हादसा में किन लोगों की मौत हुई?
उत्तर: हादसे में ITBP के DIG परमिंदर सिंह और उनके चालक रामशरण की मौत हुई है।
प्रश्न 3: सड़क हादसा में कितने लोग घायल हुए?
उत्तर: हादसे में चार लोग घायल हुए हैं, जिनमें DIG के गनर जय राम भी शामिल हैं।
प्रश्न 4: सड़क हादसा कैसे हुआ?
उत्तर: पुलिस के अनुसार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और दूसरी लेन में जाकर सामने से आ रही स्विफ्ट कार से भिड़ गई।
प्रश्न 5: सड़क हादसा में घायल लोगों का इलाज कहां चल रहा है?
उत्तर: घायलों को पिलखनी स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
Web Title: ITBP DIG dies in road accident
शहर की खबरें
advertisement will close in 10 seconds ×