world-news

Ranchi Student Protest : 12 दिन से आंदोलन, अब आर-पार की तैयारी! हजारों छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से मिलने पर अड़े

August 15, 2026

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित धांधली के विरोध में छात्रों का आंदोलन 22वें दिन भी जारी रहा। स्वतंत्रता दिवस पर रांची में हजारों छात्रों ने तिरंगा यात्रा निकाली और ऐलान किया कि अब वे किसी मंत्री से नहीं, बल्कि सीधे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बात करेंगे। छात्रों ने CBI जांच और परीक्षाएं रद्द करने की मांग दोहराई है।

Ranchi Student Protest : 12 दिन से आंदोलन, अब आर-पार की तैयारी! हजारों छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से मिलने पर अड़े

Ranchi Student Protest News : Image Credit : X

Modified Date: August 15, 2026 / 11:48 pm IST

Published Date: August 15, 2026 9:29 pm IST

HIGHLIGHTS

  • JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर छात्रों का आंदोलन 22वें दिन भी जारी रहा।
  • रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से हजारों छात्रों ने तिरंगा यात्रा निकाली।
  • आंदोलनकारी छात्रों ने CBI जांच और कई परीक्षाओं को रद्द करने की मांग की।

रांची : Ranchi Student Protest झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में धांधली के विरोध में आंदोलन कर रहे छात्रों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। आंदोलन के 22वें दिन शनिवार को रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में राज्यभर से पहुंचे हजारों छात्रों का बड़ा जमावड़ा देखने को मिला। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छात्रों ने एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली और स्पष्ट किया कि अब वे किसी मंत्री से नहीं, बल्कि सीधे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ही बात करेंगे।

सीबीआई जांच कराने की मांग

बता दें की यह तिरंगा यात्रा जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से शुरू होकर कचहरी चौक, न्यूक्लियस मॉल, लालपुर और फिरायालाल चौक होते हुए वापस स्टेडियम में संपन्न हुई। Student Protest Ranchi आंदोलनकारी छात्रों की प्रमुख मांग JPSC और JSSC CGL परीक्षाओं में हुई कथित धांधली की सीबीआई जांच कराने और JSSC CGL परीक्षा को तुरंत रद्द करने की है।

14वीं PT परीक्षा को रद्द करने के नोटिफिकेशन की मांग

इसके अलावा, छात्र JPSC 14वीं PT परीक्षा को रद्द करने का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करने तथा 11वीं व 13वीं परीक्षा को भी निरस्त करने की मांग कर रहे हैं। छात्रों ने चेतावनी दी है कि मांगें न माने जाने पर वे मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। साथ ही, उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से इस आंदोलन में शामिल होकर राज्य सरकार पर दबाव बनाने की अपील की है।

इन्हें भी पढ़ें:-

Join Our Whatsapp Group

  • Swarna Sharada Scholarship 2026: “नक्सल मुक्ति के बाद आजादी की सांस ले रहा बस्तर.. यहां से मेरा खास लगाव”.. स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप समारोह में सुनें IBC24 के डायरेक्टर दिनेश गोयल का सम्बोधन
  • IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: IBC24 स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप कार्यक्रम में पहुंचे डिप्टी सीएम शर्मा, बताया क्यों निकाली थी तिरंगा यात्रा, यहां देखे लाइव कार्यक्रम 
  • Retirement Age Hike 2026 Announcement: इतने साल के लिए टल गया रिटायरमेंट.. अब इस तारीख तक नहीं होगी सेवानिवृत्ति, CM ने किया बड़ा ऐलान

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

प्रश्न 1:  छात्र किस मुद्दे को लेकर आंदोलन कर रहे हैं?

उत्तर:  छात्र JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित धांधली के विरोध में आंदोलन कर रहे हैं।

प्रश्न 2:  छात्रों की प्रमुख मांग क्या है?

उत्तर:  छात्र JPSC-JSSC परीक्षाओं की कथित धांधली की CBI जांच, JSSC CGL परीक्षा रद्द

प्रश्न 3:  छात्रों ने आगे क्या चेतावनी दी है?

उत्तर:  छात्रों ने कहा है कि मांगें नहीं मानी गईं तो मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा। उन्होंने सीधे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बातचीत की मांग भी की है।

whatsapp_share facebook_share x

instagram

google news  youtube

लेखक के बारे में

Sneha Singh

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.

Web Title: JPSC-JSSC Exam Row: Thousands of Students Hold Tricolour March in Ranchi, Seek Direct Talks With CM

advertisement will close in 10 seconds ×

ads