Lock Upp 2 Winner: पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉकअप 2' को अपना विनर मिल चूका है. जी हां, सबको हराकर श्रेया कालरा इस शो को जीत लिया है.
Lock Upp 2 Winner: पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉकअप 2' को अपना विनर मिल चूका है. जी हां, सबको हराकर श्रेया कालरा इस शो को जीत लिया है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/05/shreya-2026-08-05-19-58-05.jpeg)
Shreya Photograph: (Netflix)
Lock Upp 2 Winner: रियलिटी शो लॉकअप 2 को उसका विनर मिल गया है. सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रेया कालरा (Shreya Kalra) ने शो की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. शिवांगी जोशी, योगेश रावत, शिल्पा शिंदे और राम कपूर को हराकर श्रेया ने ये सीजन अपने नाम कर लिया है. शो की शुरुआत से ही श्रेया ने हर किसी का डटकर सामना किया था और हर मुद्दे पर अपनी राय रखी थी. वहीं, अब शो की ट्रॉफी के साथ-साथ उन्हें एक करोड़ रुपये प्राइज मनी मिला है.
कौन बना रनरअप?
फिनाले एपिसोड में टॉप 3 में श्रेया, शिवांगी (Shivangi Joshi) और योगेश (Yogesh Rawat) पहुंचते हैं. इसके बाद सबसे पहले योगेश रेस से बाहर होते हैं और शिवांगी पहल रनरअप बनती है. बता दें, पहले माना जा रहा था कि शिवांगी शो की ट्रॉफी ले जाएंगी. ऐसे में एक्ट्रेस के फैंस निराश हो गए हैं.
श्रेया कालरा की लॉकअप 2 जर्नी
श्रेया कालरा की लॉकअप 2 जर्नी की बात करे तो वो शो में पहले दिन से ही अपने मुद्दों पर खुलकर बोलती थी. शो के पहले हफ्ते में श्रेया गेम को लेकर बहुत ज्यादा कॉन्फिडेंट बेशख नहीं दिखीं, लेकिन जैसे जैसे गेम आगे बढ़ा, श्रेया मजबूत कंटेस्टेंट बनकर उभरीं. शो में हर किसी के सामने अपनी बात रखने की वजह से उसे कॉर्नर किया गया और यहीं से श्रेया का गेम स्ट्रॉग हो गया. बाहर लोग उन्हें पसंद करने लगे. शो में श्रेया की दोस्ती भी शिल्पा शिंदे को छोड़कर किसी से नहीं रहीं.
क्या करती हैं श्रेया कालरा?
श्रेया कालरा एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, कंटेंट क्रिएटर, मॉडल और डिजिटल एंटरप्रेन्योर हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़े वीडियो और तस्वीरें शेयर करके की थी. फिर धीरे-धीरे उन्होंने यूट्यूबपर व्लॉग बनाना शुरू किया. श्रेया रियालिटी शो रोडिज का भी हिस्सा रह चुकी हैं और कई म्यूजिक वीडियोज और छोटे-मोटे रोल में नजर आई हैं. वहीं, श्रेया खुद का पॉडकास्ट भी चलाती हैं जहां वो सेलेब्स संग बातचीत करती हैं और उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलासे करती हैं.
ये भी पढ़ें- Lock Upp 2 Winner: कौन हैं Shreya Kalra? जो बनी 'लॉकअप 2' की विनर, जानें क्या करती हैं और कितनी है नेटवर्थ
ये भी पढ़ें- Explainer: शिवांगी जोशी का कई एक्टर्स संग जुड़ा नाम, मोहसिन खान से कुशल टंडन तक, जानें डेटिंग रूमर्स की पूरी कहानी
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें