
लेनिन फिल्म ने कितने कमाए?
Akhil Akkineni Lenin OTT Release: अखिल अक्किनेनी पिछले कुछ समय से बॉक्स ऑफिस पर अच्छा नहीं कर पा रहे थे. लेकिन साल 2026 उनके लिए लकी रहा और उनकी फिल्म लेनिन फैंस को काफी रास आई. लेनिन फिल्म ने सिनेमाघरों में अच्छी-खासी कमाई कर के दिखाई. अब फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फैंस के मनोरंजन के लिए तैयार होगी और जी5 पर जारी की जाएगी.
अखिल अक्किनेनी ने फिल्म इंडस्ट्री में 11 साल पूरे कर लिए हैं. इस दौरान एक्टर ने 8-10 फिल्मों में काम किया है. लेकिन इन फिल्मों में से ज्यादातर सिनेमाघरों में फ्लॉप रही हैं. 5 साल पहले आई उनकी फिल्म मोस्ट एलेजबल बेच्लर ने 50 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था. लेकिन इसके बाद 2023 में आई उनकी फिल्म एजेंट सिनेमाघरों में कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी थी. अब लेनिन फिल्म से उन्होंने वापसी कर ली है. आइए जानते हैं कि फिल्म को कहां और कबसे देखा जा सकता है.
कब और कहां देखें लेनिन?
लेनिन फिल्म की बात करें तो इस फिल्म की स्ट्रीमिंग 7 अगस्त 2026 से शुरू हो जाएगी और इसे आप जी5 पर देख सकेंगे. फिल्म ने अपना थियेट्रिकल रन पूरा कर लिया है और हफ्तेफर में ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार हो जाएगी.
ये भी पढ़ें- Box Office: स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे का बवंडर, 2 दिन में Dhurandhar को चटाई धूल, होश उड़ा देगा वर्ल्डवाइड कलेक्शन
लेनिन ने कितनी कमाई की थी?
सैकनिल्क की रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म ने भारत में नेट कलेक्शन के मामले में 56.11 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर के दिखा दिया था. वहीं दूसरी तरफ फिल्म ने ग्रॉस कलेक्शन के मामले में 66.86 करोड़ रुपये की कमाई कर के दिखाई थी. फिल्म अखिल के अब तक के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है.
लेनिन में अखिल अक्किनेनी के अपोजिट भाग्यश्री बोरसे ने लीड रोल प्ले किया था. वहीं फिल्म का निर्देशन मुर्ली किशोर अब्बुरु ने किया था. इस फिल्म का निर्माण सितारा एंटरटेनमेंट और अन्नपुर्णा स्टूडियोद मानम एंटरप्राइजेसस के बैनर तले किया है और इसे नागा वामसी और नागार्जुन ने मिलकर बनाया है. फिल्म का संगीत थामन ने दिया है. वहीं इसकी अन्य कास्ट की बात करें तो इसमें शिवाजी, प्रमोद पंजु, ऐश्वर्या रॉव, सुनील, ब्रह्माजी और रामकी नजर आए हैं.

पुनीत उपाध्याय
पत्रकारिता जगत में पूरे कर चुका हूं 4 साल. सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक, कभी खोजी पत्रकार, कभी मौजी पत्रकार.
Read More