Kaun Banega Crorepati 18: कौन बनेगा करोड़पति का नया सीजन दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है.शो के एपिसोड में कंटेस्टेंट्स के साथ ही सेलेब्स भी अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंचते हैं. अब शो के अपकमिंग एपिसोड में सैफ अली खान और अक्षय कुमार अपनी फिल्म ‘हैवान’ के प्रमोशन के लिए आने वाले हैं , जिसका प्रोमो भी सामने आ चुका है. प्रोमो में बिग बी और दोनों स्टार्स के बीच काफी मस्ती भी देखने को मिली. वहीं, एपिसोड के दौरान एक दिलचस्प बात भी पता चली है. जी हैं, होस्ट अमिताभ बच्चन ने बताया कि सैफ और उनका परिवार आपस में जुड़े हुए हैं.
बिग बी इस बात को लेकर हैरान भी नजर आए कि बहुत कम लोगों को इस रिश्ते के बारे में जानते हैं. कौन बनेगा करोड़पति के आने वाले एपिसोड के प्रोमो में अमिताभ बच्चन सैफ अली खान से कहते हैं, बहुत से लोगों को नहीं पता कि ये हमारे रिश्ते में हैं. यह सुनकर सैफ हैरान हो जाते हैं और पूछते हैं, मैं? इसके बाद अमिताभ बच्चन बताते हैं कि आखिर दोनों परिवारों का रिश्ता किस तरह जुड़ा हुआ है.
ये भी पढ़ें: Hanuman Ansh: ये फिल्म किसी थेरेपी से कम नहींहुनमान अंश की फैन हुईं कंगना रनौत
कपूर परिवार के जरिए जुड़ा है कनेक्शन
दरअसल, अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन की शादी निखिल नंदा से हुई है. निखिल नंदा, ऋतु नंदा के बेटे हैं, जो राज कपूर की बेटी थीं. राज कपूर, करीना कपूर के दादा थे. इस हिसाब से निखिल नंदा और करीना कपूर कजिन भाई-बहन हैं. वहीं सैफ अली खान की शादी करीना कपूर से हुई है. ऐसे में शादी के रिश्ते के जरिए सैफ का परिवार बच्चन परिवार से जुड़ जाता है. अमिताभ बच्चन ने सैफ को परिवार का कनेक्शन समझाते हुए बताया, राज कपूर की बेटी ऋतु का बेटा निखिल मेरी बेटी श्वेता से शादीशुदा है. इस तरह अमिताभ बच्चन और सैफ अली खान के बीच कोई खून का रिश्ता नहीं है, बल्कि करीना कपूर और नंदा-कपूर परिवार के जरिए दोनों परिवार शादी के रिश्ते में जुड़े हुए हैं.
अमिताभ ने करीना को लेकर पूछा मजेदार सवाल
इस रिश्ते का खुलासा होने के बाद अमिताभ बच्चन ने एक मजेदार सवाल भी पूछ लिया. सैफ अली खान की शादी करीना कपूर से हुई है, ऐसे में बिग बी ने सोचा कि आखिर विस्तारित परिवार में उन्हें और करीना को एक-दूसरे को किस रिश्ते से बुलाना चाहिए. अमिताभ ने मजाकिया अंदाज में पूछा, अब मैं जानना चाहता हूं कि मुझे करीना को कैसे संबोधित करना चाहिए? करीना मुझे क्या कहेंगी? इस हल्के-फुल्के सवाल ने शो में एक और मजेदार पल जोड़ दिया और दर्शकों को बॉलीवुड के दो बड़े परिवारों के बीच के इस कम चर्चित कनेक्शन के बारे में भी पता चला.
ये भी पढ़ें: प्रोसित रॉय की साइकोलॉजिकल ड्रामा में हुई वेदिका पिंटो की एंट्री, लक्ष्य संग करेंगी रोमांस

कहकशा परवीन
टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है. कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.
Read More