world-news

Vastu Tips for Wallet: पर्स में पैसे रखने का सही तरीका क्या है? वास्तु शास्त्र के इन नियमों से बनी रहेगी बरकत

September 2, 2026

Vastu Tips for Wallet: वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी गहरा माना जाता है. कहा जाता है कि अगर किसी भी कार्य को करने से पहले या करने के दौरान इसमें बताए गए नियमों का सही से पालन किया जाए, तो जीवन में खुशहाली, समृद्धि और सफलता आती है. वहीं, अगर इन नियमों को नजरअंदाज कर दिया जाए, तो जीवन में कई तरह की परेशानियां भी आ सकती हैं. हमारे इसी वास्तु शास्त्र में पर्स रखने को लेकर भी कुछ नियम बताए गए हैं. आज के समय में हम सभी के पास पर्स तो जरूर होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके पर्स में पैसे रखने का तरीका भी आपकी फाइनेंशियल कंडीशन को अफेक्ट कर सकता है? वास्तु शास्त्र की मानें तो आपका पर्स सिर्फ पैसों को संभालकर रखने का साधन नहीं है, बल्कि यह पैसों और समृद्धि को अपनी तरफ खींचने का भी एक पावरफुल जरिया है.

मान्यताओं के अनुसार, जब हम अपने पर्स में पैसे गलत तरीके से रखते हैं या फिर बेकार की चीजें रखते हैं, तो घर में बेकार के खर्चे अचानक से ही बढ़ने लगते हैं और बचत कर पाना मुश्किल हो जाता है. आज का यह आर्टिकल हर उस इंसान के लिए काम का साबित होने वाला है, जो चाहते हैं कि उनका पर्स हमेशा पैसों से भरा रहे और जीवन में तरक्की भी होती रहे. आज हम आपको बेहद ही आसान नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका ख्याल आपको अपने पर्स में पैसे रखते समय जरूर रखना चाहिए. जब आप इन नियमों का पालन करने लगते हैं, तो आपको कुछ ही समय में फायदे दिखने लग जाते हैं.

पर्स की सफाई सबसे ज्यादा जरूरी

हममें से ज्यादातर लोगों की यह आदत होती है कि हम शॉपिंग के बाद बिल, बस की पुरानी टिकट या फिर पुरानी रसीदें पर्स में ही इकट्ठा करते रहते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार यही आपकी सबसे बड़ी गलती है. पुरानी और फालतू पड़ी पर्चियां अपने साथ नेगेटिव एनर्जी को अट्रैक्ट करती हैं और इसी वजह से मां लक्ष्मी भी उस जगह पर ठहरती नहीं हैं. अगर आप चाहते हैं कि मां लक्ष्मी का साथ आपके साथ हमेशा ही रहे, तो पर्स को हफ्ते में कम से कम एक बार अच्छे से साफ जरूर कर लें. अगर आपके पर्स में बेकार के कागज या बिल हैं, तो उन्हें बाहर निकाल देने में ही आपकी भलाई है.

ये भी पढ़ें: तिजोरी में रखते हैं पैसा तो भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, बढ़ जाएंगे बेवजह के खर्चे और आने लगेंगी पैसों से जुड़ी परेशानियां

नोट और सिक्कों को सही तरीके से रखें

अक्सर हम जल्दबाजी के चक्कर में नोटों को मरोड़कर या फिर मोड़कर पर्स में वैसे ही ठूंस देते हैं. अगर आप किसी भी कारण से ऐसा कर रहे हैं, तो यह आपकी बहुत ही बड़ी गलती साबित हो सकती है. वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको नोटों को हमेशा सीधा करके और खोलकर रखना चाहिए. सबसे सही तरीका यह है कि आप बड़े नोट जैसे कि 500 और 200 के नोटों को पीछे रखें और छोटे नोट जैसे कि 10, 20, 50 और 100 को आगे की तरफ रखें. इसके अलावा कागजी नोटों और सिक्कों को कभी भी एक ही पॉकेट में मिक्स करके न रखें. सिक्कों की खनक से पैसा टिकता नहीं है, इसलिए सिक्कों को पर्स की ज़िप वाली अलग पॉकेट में रखें.

फटा हुआ पर्स तुरंत बदल दें

अगर आपके पर्स थोड़ा सा भी कहीं से भी फट गया है, उसकी स्टिचिंग खुल गयी है या फिर वह पुराना होकर खराब दिखने लग गया है, तो उसे बदलने में बिल्कुल भी देरी न करें. आपका फटा हुआ पर्स पैसों की तंगी की तरफ इशारा करता है. आपका पर्स चाहे कितना भी लकी क्यों न हो, अगर वह टूट-फूट गया है तो उसमें पैसा रुकना बंद हो जाएगा. पर्स खरीदते समय लाल, भूरा या काला रंग चुनना अच्छा माना जाता है.

ये भी पढ़ें: घर में सब कुछ ठीक होने के बावजूद मन रहता है हर समय बेचैन? इन 5 चीजों को अभी जाकर चेक करें

पर्स में रखें ये छोटी-छोटी चीजें

वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आप अपने पर्स में कुछ छोटी-छोटी मगर खास चीजों को रखना शुरू कर देते हैं, तो आपकी बरकत हमेशा बनी रहती है. आप अगर चाहें तो अपने पर्स में एक छोटे से लाल लिफाफे में या फिर लाल रंग के कागज को मोड़कर रख सकते हैं. इसके अलावा, अपने पर्स में चावल के 21 दानों को एक छोटे से लाल कपड़े में बांधकर रखने से भी आपके फालतू के खर्चे रुक सकते हैं. अगर आपकी मां या फिर घर के किसी बड़े बुजुर्ग ने आपको कोई सिक्का दिया है, तो उसे हमेशा आपको अपने पर्स में संभालकर रखना चाहिए. ये सभी चीजें आपके पैसों को बचाकर रखने का काम करती हैं.

इन गलतियों से हमेशा बचने की कोशिश करें

मान्यताओं के अनुसार, आपको अपने पर्स में कभी भी दवाइयां, ब्लेड, चाबी या फिर घर के पुराने पेंडिंग बिल रखने की गलती नहीं करनी चाहिए. पर्स में रखी इस तरह की हर एक चीज नेगेटिव एनर्जी को अट्रैक्ट करती है और आपके मेंटल स्ट्रेस को भी बढ़ा देती है. इसके अलावा, जब आप रात को सो रहे हों, तो पर्स को कभी भी अपने सिरहाने पर रखकर सोने की गलती न करें. इसे हमेशा ही दूर किसी टेबल पर रखना चाहिए.

ये भी पढ़ें: सुबह किचन में सबसे पहले किस चीज की सफाई करनी चाहिए? गैस, स्लैब या फिर सिंक में कौन आता है पहले? यहां जानें सही क्रम