world-news

Jr NTR को अस्पताल से मिली छुट्टी, कंधे की सर्जरी के बाद सामने आई पहली तस्वीर

August 13, 2026

साउथ मूवीज

  • Authored by: ललित कुमार
  • Updated Aug 13, 2026, 08:51 PM IST

Jr NTR Discharged From Hospital: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में से एक जूनियर एनटीआर की 12 को कंधे की सफल सर्जरी होने के बाद उन्हें अस्पताल से अगले दिन छुट्टी मिल गई है।

Image

कंधे की सर्जरी के बाद Jr NTR हॉस्पिटल से हुए डिस्चार्ज (Pic Credit: X)

Jr NTR Discharged From Hospital: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (Jr NTR) के फैंस के लिए राहत की खबर सामने आई है। अभिनेता को कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। जूनियर एनटीआर की 12 अगस्त 2026 को एक निजी अस्पताल में सर्जरी हुई थी और अब 13 अगस्त को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। अस्पताल की ओर से सोशल मीडिया पर जूनियर एनटीआर की एक तस्वीर शेयर की गई है, जिसमें वह डॉक्टरों के साथ नजर आ रहे हैं। उनके हाथ में सपोर्ट लगा हुआ दिखाई दे रहा है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Chunni Song: हरियाणवी सिंगर Renuka Panwar ने सोनू निगम के साथ मिलाया हाथ, वायरल हुआ गाना)

सफल रही जूनियर एनटीआर की सर्जरी

जूनियर एनटीआर को फिल्म 'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान कंधे में चोट लगी थी। इसके बाद डॉक्टरों ने उनके कंधे की आर्थ्रोस्कोपिक सर्जरी की। कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (KIMS) की मेडिकल टीम ने सोशल मीडिया पर अभिनेता की हेल्थ को लेकर अपडेट दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, जूनियर एनटीआर की हालत अच्छी है और अब वह मेडिकल निगरानी में एक स्ट्रक्चर्ड रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम के जरिए पूरी तरह ठीक होने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।

ठीक होने लगेंगे इतने दिन

इससे पहले बुधवार को मेडिकल टीम ने बताया था कि जूनियर एनटीआर को पूरी तरह ठीक होने में करीब 2 से 3 महीने का समय लग सकता है। अभिनेता को जुलाई 2026 के आखिरी हफ्ते में 'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान चोट लगी थी। बताया गया कि वह फिल्म के लिए एक हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे थे, इसी दौरान उनके कंधे में चोट आई। सर्जरी के बाद अब उन्हें आराम और रिहैबिलिटेशन पर ध्यान देना होगा। जूनियर एनटीआर के अस्पताल से डिस्चार्ज होने की खबर सामने आते ही उनके फैंस ने राहत की सांस ली है। सोशल मीडिया पर फैंस डॉक्टरों का शुक्रिया भी अदा कर रहे हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: V shantaram Biopic: सिद्धांत चतुर्वेदी-तमन्ना भाटिया स्टारर तय समय पर नहीं होगी रिलीज, 2027 में शुरू होगी शूटिंग)

नई फिल्म होगी 'ड्रैगन'

वर्कफ्रंट की बात करें तो जूनियर एनटीआर जल्द ही निर्देशक प्रशांत नील की फिल्म 'ड्रैगन' में नजर आएंगे। फिल्म में अभिनेता एक बेहद खतरनाक किरदार निभा रहे हैं, जिसका नाम लुगर बताया गया है। वह फिल्म में अफीम के कारोबार की दुनिया के केंद्र में रहने वाले एक निर्मम हत्यारे के किरदार में दिखाई देंगे। 'ड्रैगन' जूनियर एनटीआर की कन्नड़ सिनेमा में डेब्यू फिल्म भी होगी। इसे बड़े स्तर पर पैन-इंडिया फिल्म के तौर पर तैयार किया जा रहा है। फिल्म में जूनियर एनटीआर के साथ बिजू मेनन, रुक्मिणी वसंत, खुशबू सुंदर, गुरु सोमसुंदरम, राजीव कनकाला, आशुतोष राणा, सिद्धांत गुप्ता और अंशुमान पुष्कर समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Lalit Kumar

ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Entertainment
  • South-Movies

End of Article