lifestyle

Jokes or the Day: टीचर-स्टूडेंट के 15 मजेदार चुटकुले, हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

August 29, 2026

दिनभर का स्ट्रेस दूर करना हो या फिर दोस्तों की संगत में अपना रंग जमाना हो। मजेदार चुटकुले हर किसी की अटेंशन चुरा लेते हैं। फटाफट से नोट कर लें ये सुपर फनी स्टूडेंट-टीचर के जोक्स, जिन्हें पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट।

हंसना भी एक कला है। पर, बेवजह हंसना किसे आता है। इसलिए मजेदार चुटकुलों को पढ़ने की आदत डाल लें। तो हर वक्त हंसने का दिल कर जाएगा। दोस्तों के साथ गपशप कर रहे हों या फिर ग्रुप चैट पर सबका अंटेशन लेना हो। मजेदार, फनी जोक्स भेज दें, हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे लोग। तो देर ना करें पढ़ें ये 15 टीचर-स्टूडेंट्स के फनी जोक्स इन हिंदी।

1- टीचर: कल मैं सूरज पर लैक्चर देने जा रही हूं, तुम लोग क्लास मिस मत करना।

पप्पू: लेकिन मैं नहीं आ पाऊंगा मैडम..

टीचर: क्यूं

पप्पू: वो क्या है कि मेरी मम्मी मुझे इतनी दूर नहीं जाने देंगी।

2- बीमार पप्पू को देखने उसकी टीचर उसके घर आईं। टीचर ने देखा कि मोनू बिस्तर पर सिर के बल खड़ा हुआ है ।

टीचर: मैंने सुना था कि तुम बीमार हो पर तुम तो शीर्षासन कर रहे हो!

पप्पू: मैम बीमार ही हूं। अभी सिरदर्द की गोली खाई है, कहीं गलती से पेट में न चली जाए, इसलिए सिर के बल खड़ा हूं!

3- छात्र पेपर दे रहा था, पेपर में पूछा गया कि —

अनुवाद करें अंग्रेजी में –“संतोष आम खाता है !”

छात्र: एक छात्र ने अनुवाद किया ,

जिसे पढ़कर आपकी ही नहीं

अंग्रेजी की भी आत्मा काँप गई

satisfaction is a general account

4- टीचर: बताओ तुम्हार होमवर्क कहां है…

पप्पू: मैडम फेसबुक पर चेक करिए,

मैंने स्क्रीनशॉट अपलोड कर दिए हैं और आपको टैग भी कर दिया है।

5- टीचर: अपने पापा का नाम अंग्रेजी में बोलो?

स्टूडेंट: ब्यूटीफुल रेड अंडरवियर!

टीचर: क्या बकवास है हिंदी में बताओ?

स्टूडेंट: सुंदर लाल चड्ढा

6- टीचर: संजू, बताओ “इतिहास” किसे कहते हैं?

संजू: सर, जब पुराने जमाने के लोग कांड करके मर जाते थे

और हमें अब उन्हें याद करना पड़ता है, उसी को इतिहास कहते हैं।

टीचर: चुप कर! गधे कहीं के।

7- ये दोस्त हर खुशी तेरी तरफ मोड़ दूं।

तेरे लिए चांद तारे तक तोड़ दूं।

खुशियों के दरवाजे तेरे लिए खोल दूं।

इतना काफी है या दो-चार झूठ और बोल दूं।

8- टीचर: कौन सी जाति के लोग अच्छे नागरिक होते हैं ?

छात्र: बनिए !

टीचर: वो कैसे ?

छात्र: क्योंकि सर हर जगह लिखा होता है

देश के अच्छे नागरिक बनिए

9- टीचर: पप्पू, चलो अब मुझे वॉटर का फॉर्मूला बताओ…

पप्पू: HIJKLMNO

टीचर: गधे! ये क्या बकवास है…

पप्पू: आपने ही तो वॉटर का फॉर्मूला H to O बताया था।

10- मास्टर जी: सबसे ज्यादा नशा किसमें होता है?

छात्र: किताब में

मास्टर जी: कैसे?

छात्र: क्योंकि किताब खोलते ही नींद आ जाती है।

11- टीचर: देखो बेटा,जुआ नहीं खेलते।

यह ऐसी आदत है कि यदि इसमें आज जीतोगे तो कल हारोगे,

परसों जीतोगे तो उससे अगले दिन हार जाओगे।

बिगड़ैल स्टूडेंट: बस, मैडम! मैं समझ गया, आगे से मैं एक दिन छोड़कर खेला करूंगा।

12- टीचर: बताओ पति और पत्नी में बड़ा कौन होता है ?

मोनी: मैडम ,पत्नी बड़ी होती है

टीचर: अच्छा , बताओ कैसे ?

मोनी: मैडम ,पति में ” इ ” की मात्रा आती है एवं पत्नी में बड़ी “ई ” की मात्रा आती है !

(मैडम ने मोनी को क्लास मॉनीटर बना दिया है )

13- टीचर: तुम पढ़ने में ध्यान क्यों नहीं देते हो ?

टीटू: क्योंकि पढ़ाई सिर्फ दो वजह से की जाती है।

पहला कारण है डर और दूसरा कारण शौक

बिना वजह के शौक हम पालते नहीं और

डरते तो हम किसी के बाप से नहीं।

14- शिक्षक: छात्रों 15 फलों के नाम बताओ…

छात्र: आम !

शिक्षक: शाबाश, बहुत अच्छे…

छात्र: अमरुद

शिक्षक: गुड…

छात्र: सेब

शिक्षक: वैरी गुड, तीन हो गए — बांकी 12 और बताओ ?

छात्र: 1 दर्जन केले

15- टीचर: क्या बात है आज तुम पहली बार क्लास में बात कर रही हो ?

हमेशा तुम नजरें झुका कर मेरी बातें बड़े ध्यान से सुनती थी !

आज तुम्हें क्या हो गया है ?

पिंकी: सर जी ,आज मेरा नेट पैक खत्म हो गया है।