education

JKSSB Warder: जम्मू-कश्मीर में 288 वार्डर पदों पर आवेदन शुरू, 10वीं पास के लिए मौका, इस तारीख तक भरें फॉर्म

July 27, 2026

Mon, 27 Jul 2026 11:13 AM IST

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Mon, 27 Jul 2026 11:13 AM IST

सार

JKSSB Warder Recruitment 2026: जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड ने वार्डर के 288 पदों पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन 27 जुलाई से 25 अगस्त 2026 तक किए जा सकेंगे। चयन लिखित परीक्षा, PST, PET, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर होगा।
 

विज्ञापन

JKSSB Warder Recruitment 2026: Apply for 288 Posts, Check Eligibility, Salary, PET, PST & Last Date

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

JKSSB Warder Recruitment 2026: जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड ने होम डिपार्टमेंट के तहत वार्डर (UT Cadre) के 288 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज, यानी 27 जुलाई 2026 से शुरू होकर 25 अगस्त 2026 तक चलेगी। आवेदन केवल आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

विज्ञापन



इस भर्ती में चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षण (PST), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।

विज्ञापन

भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें

कार्यक्रम तारीख
नोटिफिकेशन जारी 6 जुलाई 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू 27 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 25 अगस्त 2026
एडमिट कार्ड बाद में जारी होगा
लिखित परीक्षा बाद में घोषित होगी

कितने पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 288 वार्डर पद भरे जाएंगे।

श्रेणी पद
ओपन मेरिट (OM) 115
SC 23
ST-1 29
ST-2 29
OBC 24
ALC/IB 11
RBA 29
EWS 28
कुल 288

कौन कर सकता है आवेदन?

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से मैट्रिक (10वीं) पास होना जरूरी है। अधिकतम शैक्षणिक योग्यता 10+2 (इंटरमीडिएट) निर्धारित की गई है।

आयु सीमा
न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।

श्रेणी अधिकतम आयु
ओपन मेरिट (OM) 40 वर्ष
SC / ST-1 / ST-2 43 वर्ष
OBC 43 वर्ष
RBA 43 वर्ष
ALC/IB 43 वर्ष
EWS 43 वर्ष
भूतपूर्व सैनिक सरकारी नियमों के अनुसार

शारीरिक मानक (PST)

पुरुष उम्मीदवार

मानक योग्यता
लंबाई 5 फीट 6 इंच
सीना 32 से 33.5 इंच


महिला उम्मीदवार

मानक योग्यता
लंबाई 5 फीट 2 इंच
शारीरिक स्थिति पूरी तरह फिट

शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)

पुरुष उम्मीदवार

परीक्षा मानक
1600 मीटर दौड़ 6 मिनट 30 सेकेंड
पुश-अप्स 20


महिला उम्मीदवार

परीक्षा मानक
1000 मीटर दौड़ 6 मिनट 30 सेकेंड
4 किलोग्राम शॉट पुट 14.5 फीट (3 प्रयास)

आवेदन शुल्क

श्रेणी शुल्क
सामान्य / OBC / RBA / ALC-IB ₹700
SC / ST-1 / ST-2 / EWS ₹600


शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।