Maruti Suzuki Brezza Facelift 2026 Video Review: मारुति सुजुकी ने 7.40 लाख रुपए की शुरुआती कीमत पर 2026 Brezza Facelift को लॉन्च कर दिया है। ...और पढ़ें

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Maruti Suzuki ने Brezza Facelift 2026 को लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत 7.40 लाख रुपए (एक्स-शोरुम) रखी गई है। साल 2026 में आने के बाद से ही Brezza अपने सेगमेंट की सबसे लोकप्रिय गाड़ियों में से एक रही है। नवंबर 2025 में इस नई Brezza Facelift का प्रोटोटाइप पहली बार सड़क पर देखा गया था जिसके बाद से ही इसकी लॉन्चिंग का इंतजार किया जा रहा था। Brezza Facelift 2026 में कई बदलाव किए गए हैं।
Video Review:
एक्सटीरियर डिजाइन
नई Brezza Facelift 2026 के बाहरी डिजाइन में बहुत कम ही बदलाव किए गए हैं। इस नई Brezza Facelift का सबसे बड़ा आकर्षण है इसका नया 1-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन। हाल ही में, Jagran Hitech टीम को इस नई लॉन्च हुई Marut Suzuki Brezza Facelift 2026 के साथ कुछ समय बिताने का मौका मिला जिसकी वीडियो रिव्यू रिपोर्ट यहां दी गई है।
फीचर्स और इंटीरियर
इशके इंटीरियर में कई नए बदलाव किए गए हैं। अपडेटेड Brezza में ब्लैक और ब्राउन थीम वाला डुअल-टोन इंटीरियर दिया गया है। इसमें वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी के साथ 10.1 इंच की टचस्क्रीन दी गई है। साथ ही, इसमें वेंटिलेटेड और पावर्ड फ्रंट सीट्स, 64.बिट एंबिएंट लाइटिंग, एडजस्टेबल स्टीयरिंग व्हील, ऑटो डिमिंग IRVM, एयर-प्यूरीफायर और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम शामिल हैं।
सुरक्षा के मामले में 2026 Brezza Facelift में 6 एयरबैग्स, रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, 360-डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल डिसेंट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
इंजन और पावर
2026 Brezza Facelift में दो इंदन ऑप्शन मिलते हैं। पहला है 1-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन और दूसरा है 1.5 लीटर नेचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन। जहं टर्बो पेट्रोल इंजन सिर्फ 6-स्पीड मैनु्अल ट्रांसमिशन के साथ आता है तो वही, 1.5 लीटर NA पेट्रोल इंजन 6 स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स विकल्पों के साथ चुना जा सकता है।
इसका टर्बो पेट्रोल इंजन 110hp की पावर और 170nm का टॉर्क जनरेट करता है और NA पेट्रोल इंजन 102hp की पावर और 139nm का टॉर्क जनरेट करता है।
यह भी पढ़ें- Brezza Facelift vs TATA Nexon: सुरक्षा के मामले में कौन सी SUV है बेस्ट, यहां देखें सेफ्टी रेटिंग्स